ताजा खबरें LIVE: प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का प्रभार; जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात

updated 11.01 AM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 की हाई-राइज एल्डिको सोसाइटी में दो की मौत । सीवेज टैंक के एसटीपी टैंक की सफाई का काम चल रहा था जहां राजस्थान के करौली जिले के गड़मुरा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सफाई कर्मचारी शशिकांत शर्मा सीवेज टैंक के भीतर उतरे हुए थे।
सफाई के दौरान टैंक के अंदर अचानक बनी अत्यधिक जहरीली गैस की चपेट में आने से वह वहीं अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें तड़पता देख और बचाने की नीयत से सोसाइटी में तैनात 22 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड आकाश (निवासी इटहारी, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश) बिना किसी सुरक्षा उपकरण के तुरंत टैंक के भीतर उतर गया। लेकिन टैंक में गैस का असर इतना भयानक था कि गार्ड आकाश भी कुछ ही पलों में दम घुटने के कारण बेहोश हो गया और दोनों की अंदर ही मौत हो गई
हादसा रविवार, 26 जुलाई 2026 तड़के सुबह करीब 4:00 बजे ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसाइटी (Eldeco Society) में हुआ। एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव के कारण दम घुटने से सफाई कर्मचारी और उन्हें बचाने उतरे सिक्योरिटी गार्ड दोनों की जान चली गई।
नोएडा बच्चे की मौत के बाद ठेकेदार गिरफ्तार
updated 10.50AM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क ग्रेटर नोएडा में एक बच्चे के गड्डे में गिरने से हुई मौत के मामले में ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हादसा शनिवार, 25 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसाइटी में हुआ। केंद्रीय विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य सीवान यादव का 6 वर्षीय मासूम बेटा अवयान जब सोसाइटी के पार्क में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी वह बोरिंग के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे अनबैरिकेडिड गड्ढे में गिर गया, जो हालिया भारी बारिश के कारण पानी से भरा हुआ था। पानी में डूबने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने स्थानीय निवासियों का भारी आक्रोश फूट पड़ा, जिन्होंने प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए।इस जानलेवा लापरवाही पर त्वरित कदम उठाते हुए नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने रविवार, 26 जुलाई 2026 की सुबह मुख्य आरोपी ठेकेदार मनोज जैन को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आधिकारिक शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार मनोज जैन, साइट सुपरवाइजर जॉनी और टेक्निकल सुपरवाइजर आकाश के खिलाफ गंभीर कानूनी धाराओं में नामजद मुकदमा (FIR) दर्ज किया है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सभी आरोपियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए संबंधित कार्यदायी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोग अब जिम्मेदार जूनियर इंजीनियर (JE) और सीनियर मैनेजरों पर भी निलंबन की मांग कर रहे हैं।
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पहला पदक दिलाया
updated 08.57AM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में 190 किलोग्राम का सफल वजन उठाकर देश को इस प्रतियोगिता का पहला पदक (कांस्य पदक) दिलाया है।

बिहार के नालंदा के रहने वाले 28 वर्षीय झंडू कुमार ने बचपन में पोलियो से प्रभावित होने और आर्थिक तंगी के कारण सब्जी बेचने व ई-रिक्शा चलाने जैसे कठिन संघर्षों को मात देकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा उन्हें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि इसी स्पर्धा में भारत के सुधीर छठे स्थान पर रहे।
ग्लासगो 2026 खेलों के अन्य बड़े अपडेट्स में, टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने क्वार्टर फाइनल में ‘बाय’ मिलने के बाद सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। लॉन बॉल्स स्पर्धा में भी भारत के पुतुल सोनोवाल ने पुरुष एकल में बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विश्व चैंपियन कनाडा के रयान बेस्टर को मात दी है। इस बार कुश्ती, बैडमिंटन और हॉकी जैसे प्रमुख खेलों को हटाए जाने के कारण केवल 10 खेलों के इस संक्षिप्त आयोजन में भारत का 126 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का समर्थन किया
updated 08.39AM IST ताजा खबरें LIVE: : इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर नीट (NEET) विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का समर्थन किया है। उन्होंने इसे व्यक्तिगत पद से ऊपर देशहित और युवाओं को रखने वाला कदम बताया है
देश भर में नीट (NEET) पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बाद, तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वीकार कर लिया। इसके तुरंत बाद यह जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को दी गई,
नया प्रभार मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्य भावना और विनम्रता (Sense of duty and humility) के साथ स्वीकार करते हैं।उन्होने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक बदलाव और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर काम हुआ है, जिसे वह आगे बढ़ाएंगे।






