मोदी कैबिनेट में महाफेरबदल: संसद सत्र के बीच नई टीम की तैयारी! क्या फडणवीस अगले शिक्षामंत्री होगें

राजस्थान में सीएम भजनलाल मजबूत ,विरोधी कमजोर

इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क. मोदी कैबिनेट में महाफेरबदल फडणवीस-शिंदे की दिल्ली यात्रा से केंद्र व महाराष्ट्र राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दिल्ली यात्रा से केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्य की कमान में संभावित बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।

संभावित फेरबदल के चेहरे कौन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद खाली होने के बाद फडणवीस को नई जिम्मेदारी के साथ केंद्र में शिफ्ट करने और शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस उच्चस्तरीय बैठक में फडणवीस को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवसेना (शिंदे गुट) की हिस्सेदारी पर भी अंतिम मुहर लगने की संभावना है। हालांकि, इन अटकलों पर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है और सभी की नजरें प्रधानमंत्री मोदी के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

मोदी मंत्रिमंडल के इस संभावित फेरबदल में महाराष्ट्र के नेताओं की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खाली हुए शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है, जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे का केंद्रीय मंत्री (संभावित राज्य मंत्री) बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसके साथ ही हिमाचल से अनुराग ठाकुर और मजबूत महिला चेहरे के रूप में स्मृति ईरानी की केंद्रीय कैबिनेट में दमदार वापसी की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
क्षेत्रीय और गठबंधन संतुलन साधने के लिए इस विस्तार में पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण जैसे बड़े मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को भी मंत्रालय में जगह मिलने की अटकलें हैं, जबकि पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे चुनावी राज्यों से नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। अंतिम नामों पर मुहर अमित शाह और पीएम मोदी की बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन से आधिकारिक सूची जारी होने पर ही लगेगी।

 

फडणवीस-शिंदे की दिल्ली यात्रा,मोदी कैबिनेट में महा फेरबदल ,प्रधानमंत्री मोदी,मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *