ताजा खबरें LIVE: प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का प्रभार; जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात
updated 11.59 PM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क.उत्तराखंड: बागेश्वर में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल ।बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद ।सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी छुट्टी घोषित
भारी बारिश की चेतावनी को देखते छुट्टी घोषित
भारत ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीत
भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर अपनी ‘गोल्डन हैट्रिक’ पूरी कर ली है।
मीराबाई चानू ने कुल 190 किलोग्राम (स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 105 किग्रा) का भारी वजन उठाकर नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी कायम किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने पहले प्रयास में 82 किग्रा भार उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया और फिर अगले ही प्रयास में 85 किग्रा का वजन उठाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
चानू ने इससे पहले गोल्ड कोस्ट 2018 और बर्मिंघम 2022 में भी स्वर्ण पदक जीता था। उनके इस दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रजत पदक विजेता नाइजीरिया की रूथ असुक्वो न्योंग (168 किग्रा) उनसे पूरे 22 किलोग्राम पीछे रहीं। यह साल 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक है, जिसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
केरल में नेताओं को कैबिनेट मंत्री का पद दिलाने के नाम पर 3 करोड़ रुपये की ठगी
updated 11.43 PM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क। केरल में नेताओं को कैबिनेट मंत्री का पद दिलाने के नाम पर 3 करोड़ रुपये की ठगी की इस बड़ी साजिश में कांग्रेस पार्टी (Indian National Congress) का कनेक्शन सामने आया है। शातिर ठगों ने न केवल कांग्रेस के विधायकों और सांसदों को अपना निशाना बनाया, बल्कि कांग्रेस आलाकमान के बड़े नेताओं के नाम का इस्तेमाल कर इस पूरी धोखाधड़ी को अंजाम देने की कोशिश की थी।इस साजिश का मुख्य पार्टी कनेक्शन वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम से जुड़ा है।
गिरफ्तार किए गए दिल्ली के ठगों ने एलाथुर से कांग्रेस विधायक के. विद्या बालकृष्णन को व्हाट्सएप कॉल किया था। बातचीत के दौरान मुख्य आरोपी ने खुद को प्रियंका गांधी का असली निजी सचिव ‘डी.एस. राजकुमार’ बताया। ठगों ने विधायक को झांसा दिया कि केरल कैबिनेट में जल्द ही फेरबदल होने वाला है और यदि वे 3 करोड़ रुपये का भुगतान करती हैं, तो कांग्रेस आलाकमान में ऊंचे संपर्कों के जरिए उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करवा दिया जाएगा। नेताओं को जाल में फंसाने के लिए आरोपियों ने करीब 10 मिनट तक बेहद पेशेवर अंग्रेजी में बात की ताकि किसी को शक न हो।विधायक बालकृष्णन के अलावा इस गिरोह ने केरल के दो अन्य बड़े कांग्रेस नेताओं को भी अपना निशाना बनाया था। इनमें वडकरा से कांग्रेस सांसद शफी परंबिल और इडुक्की से कांग्रेस सांसद डीन कुरियाकोस शामिल हैं।
ठगों ने इन नेताओं के फोन नंबर हासिल करने के लिए भी बकायदा जाल बुना था। उन्होंने पहले केरल के एक अन्य कांग्रेस सांसद को कॉल किया और खुद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) दिल्ली मुख्यालय का अधिकारी बताकर संगठन के काम के बहाने चालाकी से इन विधायकों और सांसदों के निजी मोबाइल नंबर निकलवा लिए थे।इस पूरे मामले का भंडाफोड़ भी कांग्रेस पार्टी के आंतरिक संपर्क के कारण ही संभव हो सका।
फोन पर बात करते समय जब विधायक विद्या बालकृष्णन को पैसों की मांग और लहजे पर संदेह हुआ, तो उन्होंने तुरंत दिल्ली में प्रियंका गांधी वाड्रा के वास्तविक कार्यालय और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क साधा। वहां से स्पष्ट किया गया कि प्रियंका गांधी या पार्टी मुख्यालय की तरफ से ऐसा कोई भी कॉल नहीं किया गया है। इसके बाद, कांग्रेस नेतृत्व और प्रियंका गांधी के असली सचिव डी.एस. राजकुमार की हरी झंडी मिलने के बाद ही वायनाड और कोझिकोड साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली के गाजीपुर से नितिन और गौरव नाम के दो आरोपियों को दबोच लिया गया।
हापुड़ भीषण सड़क हादसा में 3 लोगों की मौत
updated 11.43 PM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क.उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
यह दर्दनाक घटना तब हुई जब हाईवे पर अचानक एक बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी तरफ चली गई, जिससे कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस भीषण टक्कर में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत कार्य शुरू कर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच में जुट गई है
मीराबाई चानू ने ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में भारत को पहला स्वर्ण पदक जिता।
updated 10.53 PM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क। मीराबाई चानू ने ग्लासगो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है।
26 जुलाई 2026 को महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की अपनी हैट्रिक पूरी कर ली है, इससे पहले उन्होंने 2018 और 2022 के खेलों में भी गोल्ड मेडल जीते थे।टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता मीराबाई चानू ने प्रतियोगिता में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और कुल 190 किलोग्राम का भारी वजन उठाया। वह अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पूरे 22 किलोग्राम आगे रहीं।
शुरुआत में स्नैच में 82 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम के अपने पहले प्रयासों में असफल होने के बावजूद, उन्होंने गजब का संयम दिखाया। चानू ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्नैच में 85 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 105 किलोग्राम वजन उठाकर दोनों श्रेणियों में नए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड स्थापित किए।उनकी इस शानदार जीत के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के तमाम खेल दिग्गजों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है। इस स्वर्ण पदक ने पदक तालिका में भारत की स्थिति को मजबूत किया है, जिसमें वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह द्वारा जीता गया रजत पदक और एक कांस्य पदक भी शामिल है। राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराने के बाद, मीराबाई चानू का अगला बड़ा लक्ष्य इसी साल होने वाले एशियाई खेल (Asian Games) हैं।
सिलेंडर फटने से भीषण विस्फोट में 4 की मौत
updated 05.45 PM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क। असम एलपीजी (LPG) सिलेंडर फटने से भीषण विस्फोट में 4 की मौत . हादसा असाम के कछार जिले के उधाड़बंद निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पानग्राम इलाके में स्थित लादी स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (Ladi Steel / Kade Global Infrastructure LLP) में सुबह लगभग 11 बजे हुआ।
फैक्ट्री के भीतर काम चलने के दौरान हुए एक संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट और पिघली हुई धातु (Molten Metal) के फटने से भीषण विस्फोट हो गया, जिसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इस धमाके में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय प्रशासन द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹5 लाख की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) देने की घोषणा की है। इसके साथ ही, जिला उपायुक्त और पुलिस प्रशासन को सुरक्षा मानकों व श्रम नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए अलग से कड़े निर्देश दिए गए हैं
तमिलनाडु शिवकाशी पटाखा निर्माण इकाई में धमाका 4 की मौत
updated 05.45 PM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क. तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के पास सेंगामलपट्टी (चेंगमालापट्टी) गांव में रविवार सुबह एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में भीषण विस्फोट होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की नजरों से बचकर एक कृषि टिन-शेड में चोरी-छिपे पटाखे बनाने का काम चल रहा था, जहां रासायनिक घर्षण के कारण जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि अस्थाई शेड पूरी तरह तबाह हो गया और इसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मृतकों में से एक की पहचान 38 वर्षीय रामप्रकाश के रूप में हुई है, जबकि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे अन्य मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और मलबे से शवों को बाहर निकाला, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई शुरु
updated 04.40 PM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क. पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, NEET-UG पेपर लीक मामले की त्वरित सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज पहली बहस होने जा रही है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में स्थित यह नवगठित अदालत इस हाई-प्रोफाइल मामले में अपनी पहली कार्यवाही शुरू कर रही है।
इस पहली सुनवाई से जुड़े मुख्य आरोपी और जमानत याचिका आरोपियों की दलीलें दी जाएगी. अदालत इस मामले के दो आरोपी दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के बाद यह पहला मौका है जब नीट (NEET) पेपर लीक से जुड़े किसी मामले पर औपचारिक बहस होगी। नए कानून के तहत एंटी-चीटिंग कानून सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के कड़े प्रावधानों के तहत की जा रही है। इस नए कानून के तहत पेपर लीक और परीक्षाओं में धोखाधड़ी के दोषियों को 5 साल तक की जेल और ₹1 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने इस विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामलों के त्वरित निपटारे के लिए जज अनु ग्रोवर बलिगा को स्पेशल जज नियुक्त किया है। हाल ही में देशव्यापी छात्र प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों में दोषियों को तुरंत और सख्त सजा दिलाने के लिए देश भर में फास्ट ट्रैक अदालतें बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है।इस मामले से जुड़े अन्य लंबित मुकदमों को भी इसी कोर्ट में स्थानांतरित किया जा रहा है ताकि बिना किसी देरी के रोजाना आधार पर सुनवाई (Daily Hearing) सुनिश्चित की जा सके।
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का चार्ज सम्भाला
updated 03.55 PM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क .केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज कर्तव्य भवन में शिक्षा मंत्रालय का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। मंत्री जोशी के पास उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयों का भी प्रभार है। जोशी ने मंत्रालय की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होने इस बैठक में विभिन्न योजनाओं और अन्य पहलों के कार्यान्वयन की समीक्षा की।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी और विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टी.के. अनिल कुमार, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित थे।
अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीता
updated 03.15 PM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क. अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनकर खेल इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में आयोजित 2026 चैंपियनशिप में 18 वर्षीय इस भारतीय खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गर्ल्स सिंगल्स के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्होंने मिस्र की रुकय्या सलेम को सीधे गेमों में 3-0 (11-3, 11-7, 11-9) से हराकर जूनियर सर्किट में अपने आखिरी साल का शानदार अंत किया।

यह जीत भारतीय खेलों के लिए बेहद मायने रखती है क्योंकि अनाहत ने गर्ल्स जूनियर वर्ल्ड टाइटल पर मिस्र के लगातार 15 वर्षों से चले आ रहे एकतरफा दबदबे को खत्म कर दिया है, जो साल 2011 से अटूट था। टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त (Top Seed) और विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर मौजूद अनाहत ने दबाव के आगे झुकने के बजाय बेहतरीन खेल दिखाया। खिताबी ट्रॉफी तक पहुँचने के लिए उन्होंने मिस्र की कड़ी चुनौतियों का सामना किया; उन्होंने क्वार्टर फाइनल में हबीबा रिज़्क को 3-1 से और सेमीफाइनल में बार्ब सामेह को 3-1 से हराने के बाद फाइनल में सलेम को एकतरफा शिकस्त दी।
अनाहत की इस ऐतिहासिक खिताबी जीत ने भारतीय स्क्वैश का 21 साल का लंबा इंतजार भी खत्म कर दिया है। इससे पहले साल 2005 में भारत की जोशना चिनप्पा इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँची थीं, जहाँ उन्हें उपविजेता (Runner-up) बनकर संतोष करना पड़ा था। अनाहत के इस बेदाग और आक्रामक सफर की पूरे देश में सराहना हो रही है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी उन्हें इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी है। यह जीत अनाहत को भारतीय स्क्वैश की नई पीढ़ी के सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित करती है।
ग्रेटर नोएडा सीवेज टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से दो की मौत
updated 11.01 AM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 की हाई-राइज एल्डिको सोसाइटी में दो की मौत । सीवेज टैंक के एसटीपी टैंक की सफाई का काम चल रहा था जहां राजस्थान के करौली जिले के गड़मुरा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सफाई कर्मचारी शशिकांत शर्मा सीवेज टैंक के भीतर उतरे हुए थे।
सफाई के दौरान टैंक के अंदर अचानक बनी अत्यधिक जहरीली गैस की चपेट में आने से वह वहीं अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें तड़पता देख और बचाने की नीयत से सोसाइटी में तैनात 22 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड आकाश (निवासी इटहारी, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश) बिना किसी सुरक्षा उपकरण के तुरंत टैंक के भीतर उतर गया। लेकिन टैंक में गैस का असर इतना भयानक था कि गार्ड आकाश भी कुछ ही पलों में दम घुटने के कारण बेहोश हो गया और दोनों की अंदर ही मौत हो गई
हादसा रविवार, 26 जुलाई 2026 तड़के सुबह करीब 4:00 बजे ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसाइटी (Eldeco Society) में हुआ। एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के रिसाव के कारण दम घुटने से सफाई कर्मचारी और उन्हें बचाने उतरे सिक्योरिटी गार्ड दोनों की जान चली गई।
नोएडा बच्चे की मौत के बाद ठेकेदार गिरफ्तार
updated 10.50AM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क ग्रेटर नोएडा में एक बच्चे के गड्डे में गिरने से हुई मौत के मामले में ठेकेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हादसा शनिवार, 25 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसाइटी में हुआ। केंद्रीय विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य सीवान यादव का 6 वर्षीय मासूम बेटा अवयान जब सोसाइटी के पार्क में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी वह बोरिंग के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे अनबैरिकेडिड गड्ढे में गिर गया, जो हालिया भारी बारिश के कारण पानी से भरा हुआ था। पानी में डूबने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने स्थानीय निवासियों का भारी आक्रोश फूट पड़ा, जिन्होंने प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए।इस जानलेवा लापरवाही पर त्वरित कदम उठाते हुए नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने रविवार, 26 जुलाई 2026 की सुबह मुख्य आरोपी ठेकेदार मनोज जैन को गिरफ्तार कर लिया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आधिकारिक शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार मनोज जैन, साइट सुपरवाइजर जॉनी और टेक्निकल सुपरवाइजर आकाश के खिलाफ गंभीर कानूनी धाराओं में नामजद मुकदमा (FIR) दर्ज किया है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सभी आरोपियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए संबंधित कार्यदायी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोग अब जिम्मेदार जूनियर इंजीनियर (JE) और सीनियर मैनेजरों पर भी निलंबन की मांग कर रहे हैं।
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पहला पदक दिलाया
updated 08.57AM IST ताजा खबरें LIVE: इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में 190 किलोग्राम का सफल वजन उठाकर देश को इस प्रतियोगिता का पहला पदक (कांस्य पदक) दिलाया है।

बिहार के नालंदा के रहने वाले 28 वर्षीय झंडू कुमार ने बचपन में पोलियो से प्रभावित होने और आर्थिक तंगी के कारण सब्जी बेचने व ई-रिक्शा चलाने जैसे कठिन संघर्षों को मात देकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा उन्हें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि इसी स्पर्धा में भारत के सुधीर छठे स्थान पर रहे।
ग्लासगो 2026 खेलों के अन्य बड़े अपडेट्स में, टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने क्वार्टर फाइनल में ‘बाय’ मिलने के बाद सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। लॉन बॉल्स स्पर्धा में भी भारत के पुतुल सोनोवाल ने पुरुष एकल में बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा विश्व चैंपियन कनाडा के रयान बेस्टर को मात दी है। इस बार कुश्ती, बैडमिंटन और हॉकी जैसे प्रमुख खेलों को हटाए जाने के कारण केवल 10 खेलों के इस संक्षिप्त आयोजन में भारत का 126 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का समर्थन किया
updated 08.39AM IST ताजा खबरें LIVE: : इंडिया प्राइम नेशनल डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर पोस्ट साझा कर नीट (NEET) विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का समर्थन किया है। उन्होंने इसे व्यक्तिगत पद से ऊपर देशहित और युवाओं को रखने वाला कदम बताया है
देश भर में नीट (NEET) पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बाद, तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वीकार कर लिया। इसके तुरंत बाद यह जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को दी गई,
नया प्रभार मिलने के बाद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्य भावना और विनम्रता (Sense of duty and humility) के साथ स्वीकार करते हैं।उन्होने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक बदलाव और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर काम हुआ है, जिसे वह आगे बढ़ाएंगे।






