UPPCPIWA Meeting: उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा को नई उड़ान, 15 प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स की घोषणा
इंडिया प्राइम लखनऊ डेस्क : उत्तर प्रदेश में फार्मेसी शिक्षा और फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेजेज एंड फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन (UPPCPIWA) की कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ विश्वविद्यालय अतिथि गृह में आयोजित हुई। बैठक में फार्मेसी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, फार्मासिस्टों, संस्थानों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित करने के लिए 15 प्रतिष्ठित वार्षिक अवॉर्ड्स स्थापित करने का निर्णय लिया गया।







