राष्ट्रीय सवर्ण दल ने जयपुर में फूंका संगठन विस्तार का बिगुल, जितेंद्र मिश्रा विजय जिलाध्यक्ष और विजय शंकर जिला महामंत्री
इंडिया प्राइम टीवी जयपुर। राष्ट्रीय सवर्ण दल ने जयपुर में संगठनात्मक विस्तार करते हुए जितेंद्र मिश्रा विजय को जयपुर जिला अध्यक्ष और विजय शंकर को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों की नियुक्ति प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद की गई। प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद अग्रवाल की ओर से 24 अगस्त 2026 को जारी मनोनयन पत्र में दोनों पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जयपुर जिला अध्यक्ष और विजय शंकर को जिला महामंत्री मनोनीत
जितेंद्र मिश्रा विजय को सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों का लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने कांग्रेस और ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
सामाजिक और संगठनात्मक स्तर पर उनकी सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय सवर्ण दल ने उन्हें जयपुर जिले की कमान सौंपी है।
अब उनके सामने जयपुर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की चुनौती होगी।
वहीं विजय शंकर भी सामाजिक सरोकारों और आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक आंदोलनों में जितेंद्र मिश्रा विजय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सक्रियता दिखा चुके हैं।
संगठन के स्तर पर उनकी सक्रियता और सामाजिक मुद्दों पर भागीदारी को देखते हुए उन्हें जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मनोनयन स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय सवर्ण दल के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन के प्रति समर्पित रहकर कार्य करने का संकल्प जताया।
दोनों नियुक्तियों से जयपुर में संगठन की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने, सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन के उद्देश्यों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की है।







