jaipur biological park: टाइगर ने महिला पर किया जानलेवा हमला महिला की मौके पर मौत
इंडिया प्राइम टीवी जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से 2 सितंबर 2026 (बुधवार) की सुबह सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ पार्क के अंदर ‘शिवाजी’ नामक बाघ (टाइगर) ने एक महिला मजदूर (सफाईकर्मी) पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही सुगना देवी की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला अचानक बाघ के एंक्लोजर (बाड़े) के बेहद अंदर चली गई थी। बाघ के इस अचानक और आक्रामक हमले के बाद पूरे बायोलॉजिकल पार्क परिसर में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के उच्च अधिकारी और स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे। वर्तमान में मृतका का शव घटनास्थल पर ही मौजूद है और अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और महिला एंक्लोजर के भीतर किस परिस्थिति में दाखिल हुई। इस पूरे मामले में पार्क प्रशासन की भारी लापरवाही की बातें भी सामने आ रही हैं। शुरुआती जांच और मौके पर मौजूद गवाहों के अनुसार, यह हादसा केयरटेकर की गंभीर लापरवाही के कारण हुआ।
बताया जा रहा है कि केयरटेकर की चूक की वजह से बाघ अपने सुरक्षित क्षेत्र से बाहर निकलकर वहां आ गया जहां मजदूर काम कर रहे थे।अचानक बाघ को अपने बीच देखकर वहां काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया और वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी भगदड़ के दौरान ‘शिवाजी’ नामक बाघ ने इस महिला मजदूर को दबोच लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने मौके का मुआयना किया है। सुरक्षा प्रोटोकॉल और एंक्लोजर के द्वारों (गेट्स) की मैन्युअल लॉकिंग को लेकर केयरटेकर और संबंधित स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
निकाय चुनाव 2026: जयपुर से कोटा तक BJP का मुस्लिम दांव, क्या बदल रही है चुनावी रणनीति?







