नेता प्रतिपक्ष ने बसपा को बताया भाजपा की 'बी' टीम: कन्नौज में बोले- सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल – Dainik Bhaskar

wp header logo 402

कन्नौज जिले के कुसुमखोर कस्बे में आयोजित उर्स में शामिल होने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने बसपा को भाजपा की ‘बी’ टीम बता दिया। शुक्रवार दोपहर बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए तथा धर्म के नाम पर मतभेद पैदा करना देशहित में नहीं है।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष बिहारी लाल यादव ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और बदहाल शिक्षा जैसे मुद्दों पर इस बार मतदान करेगी। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं और शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं में हो रही देरी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रही है।
उन्होंने कहा कि पहले विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग बोर्ड होते थे, तब भी परीक्षाएं समय पर नहीं हो पाती थीं। अब सभी आयोगों के लिए एक बोर्ड बना दिया गया है, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी नियमित भर्ती परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। ऐसे में शिक्षकों की भर्ती कैसे होगी, यह बड़ा प्रश्न है। सरकार शिक्षा के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
बसपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी भाजपा की बी-टीम की तरह काम कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचना चाहिए। राजनीति नीतियों और विचारों की लड़ाई होनी चाहिए।
भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का रुझान समाजवादी पार्टी के पक्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई दे चुका है और अब यूपी के विधानसभा चुनाव में भी यही जनादेश दोहराया जाएगा।
इस अवसर पर सपा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफ़ानुल हक़ कादरी, जिलाध्यक्ष कलीम खान, सपा मुख्य प्रवक्ता विजय द्विवेदी, सयुस प्रदेश हसीब हसन, आकाश शाक्य, आरिफ ज़मा, आनंद बाबू यादव, क़ासिम खान, नयाब अहमद, विवेक पाल, रोहित यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *