“Live Updates: संसद के बाहर किसान-युवा प्रदर्शन, सदन में विपक्ष का हंगामा; सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह”

updated 3.54 PM IST बुधवार जुलाई 22 ,2026 / Live Updates: इंडिया प्राइम दिल्ली डेस्क : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आज (22 जुलाई 2026) भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की दो बड़ी घटनाएँ सामने आई हैं . जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिंगस इलाके के पास हुए भूस्खलन की चपेट में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी का वाहन आ गया। इस हादसे में उनके वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित (बाल-बाल बचे) हैं। इसी राजमार्ग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद मियां अल्ताफ अहमद का वाहन भी लैंडस्लाइड में फंस गया था, वे भी सुरक्षित हैं।
जम्मू-स्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर रामसू के गंगरू इलाके में बारिश के दौरान पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने (शूटिंग स्टोन) के कारण एक यात्री टेम्पो ट्रैवलर (JK06B-9842) इसकी चपेट में आ गया। इस भीषण हादसे में टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और बचाव दलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) रामसू और पास के अस्पतालों में पहुंचाया।
updated 3.39 PM IST बुधवार जुलाई 22 ,2026 / Live Updates: इंडिया प्राइम दिल्ली डेस्क :
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 22 जुलाई 2026 को आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी.शहीद जवान की पहचान: शहीद पुलिसकर्मी का नाम आशिक हुसैन (हेड कांस्टेबल) है, जो मध्य कश्मीर के बडगाम (बीरवाह) के रहने वाले थे.हमले की जगह और समय: यह हमला बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के व्यस्त लाल चौक इलाके में हुआ
शहीद हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन वहां अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. आतंकियों ने उन्हें करीब से निशाना बनाकर फायरिंग की. एक आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस कायरतापूर्ण हमले की जिम्मेदारी ली है
for more update click indiaprimetv.com
updated 3.23 PM IST बुधवार जुलाई 22 ,2026 / Live Updates: इंडिया प्राइम दिल्ली डेस्क
पटना की सड़कों पर आज (22 जुलाई 2026 को) ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के आह्वान पर हजारों छात्रों का प्रदर्शन बेहद उग्र हो गया है, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पटना पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स (CRPF और BSF) की अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया है
गांधी मैदान से शुरू हुआ यह ‘राजभवन मार्च’ जब जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहा पहुंचा, तो छात्रों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है।
for more update click indiaprimetv.com
updated 11.56 AM IST बुधवार जुलाई 22 ,2026
संसद के मानसून सत्र के दौरान आज 22 जुलाई 2026 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SCP) के प्रमुख शरद पवार और पार्टी सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। विपक्ष के देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों और दिल्ली में जारी राजनीतिक गहमागहमी के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में हुई इस बैठक ने देश के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। संसद परिसर में जहां एक तरफ अन्य विपक्षी दल सरकार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर मोर्चा खोले हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी और शरद पवार की हंसती हुई तस्वीरों ने महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक एक नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है.
इस अचानक हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि क्या शरद पवार का गुट एनडीए सरकार को किसी मुद्दे पर बाहर से समर्थन दे सकता है या फिर भविष्य में किसी बड़े राजनीतिक गठबंधन का हिस्सा बन सकता है .पिछले दिनों मुंबई में हुई कुछ गुप्त बैठकों के बाद सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने या किसी पार्टी में विलय की अटकलों को खारिज किया था और इसे सिर्फ प्रशासनिक कार्यों से जुड़ी मुलाकात बताया था

updated 11.50 AM IST बुधवार जुलाई 22 ,2026
नीट (NEET) परीक्षा में कथित धांधली, देशव्यापी पेपर लीक मामलों और विपक्ष के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने आज 22 जुलाई 2026 को संसद भवन में काले कपड़े पहनकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. सांसद के. सुरेश के मुताबिक, बीते दिन (मंगलवार) लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य सांसदों को हिरासत में लेने व उनके साथ हुई कथित बदसलूकी के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर यह विरोध जताया गया
updated 9.08 AM IST बुधवार जुलाई 22 ,2026
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज (22 जुलाई 2026) अयोध्या में बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है, जिसमें खाली पड़े पदों को भरने और मंदिर के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने पर महामंथन होगा.
- इस्तीफे और निधन से खाली पद: पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे (जो 6 जुलाई की बैठक में स्वीकार हुए थे) तथा अयोध्या राज परिवार के मुखिया बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद ट्रस्ट में तीन पद खाली चल रहे हैं
- संभावित नए नाम: खाली पदों को भरने के लिए आज नए ट्रस्टियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है। चर्चा है कि बिमलेंद्र मोहन मिश्र के स्थान पर उनके राज परिवार के सदस्य व साहित्यकार यतींद्र मिश्र को शामिल किया जा सकता है
updated 8.58 AM IST बुधवार जुलाई 22 ,2026 / Live Updates:
सिक्किम के नामची जिले में हुए भीषण टनल हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है www.indiaprimetv.com अभी भी 5 अंदर फंसे मजदूरों की तलाश जारी है। सोमवार दोपहर को हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद से एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय प्रशासन की टीमें टनल में फंसे अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.
for more update click indiaprimetv.com
पंजाब भर्ती परीक्षा में हाईटेक सामुहिक नकल और स्कैम का भाड़ाफोड़
updated 8.32 AM IST बुधवार जुलाई 22 ,2026 / Live Updates: इंडिया प्राइम दिल्ली डेस्क :
पंजाब से बड़ी खबर विपक्ष खासकर आम आदमी पार्टी से जुडी है। पंजाब में भर्ती परीक्षा में हाईटेक सामुहिक नकल और स्कैम का भाड़ाफोड़ हुआ है। पंजाब की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) द्वारा आयोजित फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा (Pharmacy Officer Recruitment Exam) में हाईटेक नकल और स्कैम का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया हैॉ। करीब 454 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में हजारों ईमानदार छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है, जिससे राज्य में भारी आक्रोश है
for more update click indiaprimetv.com
आज का दिन मोदी सरकार के लिए चुनौती भरा
आज का दिन मोदी सरकार के लिए चुनौतीभरा है एक तरफ संसद के बाहर किसानो का धेराव ,यूथ का धरना तो सदन के अंदर महत्वपुर्ण बिल पर चर्चा और उन्हें पास करवाने और विपक्ष के सदन ना चलने देने की चुनौती से निपटना है।इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पीएमओ राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की है ।
नीट-यूजी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक के मामले में सियासी हलचल तेज हो गई है।
सरकार की तरफ से बातचीत की पहल
- केंद्रीय मंत्रियों की मुलाकात: मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे लाइव हिन्दुस्तान। दोनों मंत्रियों ने वांगचुक से स्वास्थ्य का हाल जाना और उनसे शांतिपूर्ण ढंग से अनशन और विरोध प्रदर्शन खत्म करने की अपील की।
संसद लाइव अपडेट, मोदी सरकार , आज की चुनौती, किसान आंदोलन ,Live Update, युवा प्रदर्शन ,दिल्ली ,संसद में विपक्ष का हंगामा ,सोनम वांगचुक Live Update, सोनम वांगचुक अनशन ,सोनम वांगचुक मेदांता अस्पताल ,जेपी नड्डा सोनम वांगचुक मुलाकात, जितेंद्र सिंह सोनम वांगचुक, NEET UG पेपर लीक विवाद ,धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा , संसद के बाहर प्रदर्शन, आज की राजनीतिक खबरें ,Breaking News Live




