IRGC Strait of Hormuz अगले आदेश तक बंद ,अमेरिका ने ईरान को जहाज़ों पर गोलीबारी रोकने की चेतावनी दी

इंडिया प्राइम इंटरनेश्ननल डेस्क ईरान के Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा की है। ईरान ने यह कदम अमेरिका के हस्तक्षेप को समाप्त करने और एक वाणिज्यिक जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोलीबारी की घटना के बाद उठाया गया है।
होर्मुज जलडमरूमध्य पर जहाज़ों पर कार्रवाई भारतीय समयानुसार आज सुबह (12 जुलाई, 2026) लगभग 5:00 AM से 5:30 AM के बीच की गई है.अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स (जैसे Reuters और Al Jazeera) ने भी इस खबर को ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) के अनुसार सुबह लगभग 00:01 AM (जो भारत में सुबह के 5:31 बजते हैं) पर लाइव अपडेट के ज़रिए ब्रेक किया था.
हालाँकि, अमेरिकी सेना (CENTCOM) का दावा है कि उनके जवाबी हमलों और निगरानी के चलते यह जलमार्ग पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन ईरान ने अपनी तरफ से सुबह से ही इस रूट पर प्रतिबंध की घोषणा लागू कर दी है. अमेरिकी सेना के अनुसार, Donald Trump द्वारा ईरान में वाणिज्यिक जहाज़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए हमले और कार्रवाई की गई है। अमेरिका ने ईरान को जहाज़ों पर गोलीबारी रोकने की चेतावनी दी है।
- ईरान की कार्रवाई और प्रतिक्रिया (Iran Reaction):
ईरान का कहना है कि उसने एक अनधिकृत मार्ग से गुजरने वाले जहाज़ों को चेतावनी दी और गोलीबारी के बाद एक जहाज को रोका भी है। IRGC ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक अमेरिका क्षेत्र में अपना हस्तक्षेप बंद नहीं करता, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा और किसी भी जहाज़ को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी - ओमान और अरब देशों का रुख (Arab Reaction):
ईरान के पड़ोसी देश, विशेष रूप से ओमान, तनाव को कम करने और सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था करने के लिए ईरान के साथ लगातार तकनीकी और राजनीतिक स्तर पर बातचीत कर रहे हैं। ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकलने के लिए अलग-अलग मार्गों का प्रस्ताव भी दिया है।
Iran Reaction,Arab Reaction,अमेरिकी सेना ,CENTCOM,Donald Trump, Islamic Revolutionary Guard Corps ,होर्मुज जलडमरूमध्य, Strait of Hormuz






