Government Jobs: बिहार में BPSC की आज 2 परीक्षाएं, सिपाही भर्ती प्रक्रिया 14 से होगी शुरू – Jagran

wp header logo 67

बिहार में आज बीपीएससी की सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक परीक्षाएं पटना में आयोजित होंगी। इसके साथ ही, 14 से 17 जून तक केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा …और पढ़ें
बिहार में सरकारी नौकरी
आज पटना में बीपीएससी की दो परीक्षाएं आयोजित होंगी।
सिपाही भर्ती के लिए 4128 पदों पर परीक्षा 14 जून से।
अभ्यर्थी पर्षद की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
जागरण संवाददात, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक और आशुलिपिक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन गुरुवार को राजधानी स्थित केंद्रों पर किया जाएगा। सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक परीक्षा से 17 और आशुलिपिक से 15 रिक्तियों को पूर्ण किया जाएगा।
केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती द्वारा मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4128 पदों के लिए लिखित परीक्षा की प्रक्रिया 14 से 17 जून तक पूर्ण कर ली जाएगी। कक्षपाल के 2417, मद्य निषेध सिपाही के 1603 और चलंत दस्ता सिपाही के 108 पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी।
सिपाही भर्ती के लिए पहले दिन 14 जून को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए सुबह आठ से नौ बजे तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
14 को ही दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से परीक्षा होगी। इसके लिए एक से दो बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद 17 जून को भी सुबह और शाम की पाली में परीक्षा का आयोजन होगा। इन परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र अभ्यर्थी पर्षद की वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी की सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक परीक्षा राजधानी के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। पहली पाली 10 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से होगी। दोनों पालियों के लिए अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले पहुंचना होगा।
परीक्षा देते समय अभ्यर्थियों को पांच विकल्प दिए जाएंगे। इसमें ई का मतलब प्रयास नहीं किया गया माना जाएगा। इसी तरह आशुलिपिक प्रतियोगी परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से दोपहर 12.15 बजे तक होगी।
यह भी पढ़ें- NEET UG Re-Exam के दिन पटना के सभी कोचिंग संस्थान रहेंगे बंद, धांधली रोकने के लिए प्रशासन सतर्क 
यह भी पढ़ें- ‘शुक्रवार तक रिजल्ट नहीं आया तो करेंगे भूख हड़ताल’, बिहार में फार्मासिस्ट के अभ्यर्थियों का BTSC को अल्टीमेटम

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *