CM धामी ने गदरपुर में विधायक पांडे से मुलाकात की: बंद कमरे में 45 मिनट की चर्चा, एकजुटता का संदेश

wp header logo 794

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन और सरकार के स्तर पर नेताओं को साथ लेकर चलने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गदरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और गद
दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से यह अटकलें थीं कि विधायक अरविंद पांडे कुछ मुद्दों को लेकर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी का स्वयं गदरपुर पहुंचकर उनसे मिलना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में संगठन की मजबूती, सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के बाद विधायक अरविंद पांडे के रुख में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
भाजपा नेताओं ने इस मुलाकात को पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बताया है। पार्टी का मानना है कि आगामी चुनाव में सभी नेताओं को साथ लेकर भाजपा मजबूती से मैदान में उतरेगी।
इस दौरान गदरपुर के महापौर विकास शर्मा ने कहा कि विधायक अरविंद पांडे भाजपा के एक कर्मठ, जुझारू और अनुभवी नेता हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरविंद पांडे कभी भी भाजपा या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नाराज नहीं रहे हैं। महापौर ने कहा कि राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यों के दौरान विचारों में मतभेद होना स्वाभाविक है।
शर्मा ने आगे कहा, “जहां बर्तन एक साथ होते हैं, वहां कभी-कभी आवाज भी आती है, लेकिन इसका मतलब किसी प्रकार की नाराजगी नहीं होता।” उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले से अधिक मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और गदरपुर विधानसभा में अरविंद पांडे के नेतृत्व में पार्टी शानदार जीत दर्ज करेगी।
महापौर ने यह भी दावा किया कि भाजपा प्रदेश में फिर से बहुमत हासिल करेगी और पुष्कर सिंह धामी दोबारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री और विधायक की इस मुलाकात को भाजपा के भीतर एकजुटता और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *