CCPL-3 का महामुकाबला आज, बिलासपुर और रायगढ़ के बीच फाइनल: 'दायरा जादू बस्तर' बैंड करेगा परफॉर्म, 7:30 बजे

wp header logo 776

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की ओर से आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। ग्रैंड फिनाले रविवार, 14 जून को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में खेला जाएगा।
खिताबी मुकाबले में बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस आमने-सामने होंगी। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। फाइनल से पहले दर्शकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
शाम 6:30 बजे प्रसिद्ध ‘दायरा जादू बस्तर’ बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। जिसके बाद क्रिकेट का महामुकाबला शुरू होगा।
बता दें 12 जून को खेले गए पहले सेमीफाइनल में बिलासपुर बुल्स ने बस्तर बाइसंस को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रायगढ़ लायंस ने मजबूत दावेदार रायपुर राइनोज़ को 9 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
दर्शकों के लिए एंट्री पूरी तरह फ्री
आयोजन समिति ने फाइनल मुकाबले के लिए दर्शकों की निःशुल्क एंट्री रखी है, जिससे बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है।
इसके साथ ही दर्शकों के लिए लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें टू-व्हीलर सहित कई आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।
3 जून से शुरू हुआ था टूर्नामेंट
CCPL का तीसरा संस्करण 3 जून से 14 जून 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। अब पूरे टूर्नामेंट का समापन रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले के साथ होगा और नई चैंपियन टीम का फैसला हो जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *