Breaking News Today 12 June 2026: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट- हल्की बारिश के बाद ठंडी हवाएं, मीनाक्षी नटर – India.Com

wp header logo 339

शुक्रवार 12 जून 2026 की सभी ब्रेकिंग न्यूज

Breaking News Today 12 June 2026: शूटर जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन, हॉस्पिटल में भर्ती थे. मनु भाकर के भी रहे थे कोच.

Breaking News Today LIVE in Hindi: लखनऊ से कानपुर होकर नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार (11 जून) की शाम फिरोजाबाद में पथराव हुआ है. एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे.
Today’s Breaking News Live Updates: दक्षिण पूर्व दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक 5 मंजिला बिल्डिंग में आग की खबर है. इसमें 3 लोगों की मौत की खबर है. आज रात करीब ढाई बजे इस आग भड़कने की सूचना मिली थी.
Today’s Breaking News Live Updates: फीफा वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका पर 2-0 से जीत दर्ज कर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. मैच के दौरान मैक्सिको के 1 और साउथ अफ्रीका के 2 खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिया गया, जबकि दोनों टीमों के इतने ही खिलाड़ियों को येलो कार्ड भी मिला.

Today’s Breaking News Live Updates: आंध्र प्रदेश के सरकारी जूनियर कॉलेजों में अब नाश्ता और मिड-डे मील योजना की आज से शुरुआत हो रही है. मु्ख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हैदराबाद में इस योजना की शुरुआत करेंगे.

Today’s Breaking News Live Updates: गृह मंभी अमित शाह अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर आज नई दिल्ली में एक हाई लेवल मीटिंग करेंगे.

Today’s Breaking News Live Updates: मीनाक्षी नटराजन का कहना है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन इस आधार पर खारिज कर दिया कि उन्होंने अपने खिलाफ पेंडिंग केस की की जानकारी छिपाई थी, जबकि हकीकत यह है कि उस मामले में कोर्ट ने सिर्फ निजी शिकायत पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33A के तहत केवल उन्हीं आपराधिक मामलों की जानकारी देना जरूरी है, जिनमें कोर्ट संज्ञान ले चुका हो।इस केस में ऐसा कुछ नहीं था.

Today’s Breaking News Live Updates: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार रहीं मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. नटराजन ने निर्वाचन अधिकारी की ओर से नामांकन खारिज किए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

Today’s Breaking News Live Updates: नमस्कार! शुक्रवार 12 जून को हो रही सभी बड़ी घटनाओं की जानकारी के लिए बनी इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. यहां जुड़े रहिए हमारे साथ…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और मल्टीमीडिया—तीनों प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक अनुभव हासिल किया है. मैंने वर्ष 2013 में अमर उजाला, नोएडा से अप … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *