Breaking News Today 11 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ हुई बारिश – India.Com
Today’s Breaking News: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर बुधवार को हमला बोला था इसके बाद अमेरिका ने उस पर हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी सेना उसके कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बना रही है. इसके बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है.
उधर दुनिया में आज 23वें फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है. अमेरिका-मैक्सिको-कनाडा फुटबॉल के इस महाकुंभ की मेजबानी कर रहे हैं, जहां दुनिया की 48 टीमें हिस्सा लेने पहुंची हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.
और पढ़ें: Breaking News Today 10 June: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर ट्रंप ने PM को दी बधाई






