Bihar Teacher News: ई-शिक्षाकोष अपडेट नहीं तो रुकेगी सैलरी, बिहार में शिक्षा विभाग की सख्त चेतावनी – Jagran

wp header logo 196

शिक्षकों की ई-शिक्षाकोष प्रोफाइल अपडेट न होने पर वेतन रोकने की सख्त चेतावनी दी गई है। कुचायकोट में विशेष अभियान के बावजूद तकनीकी समस्याओं के कारण कई श …और पढ़ें
ई-शिक्षाकोष अपडेट नहीं तो रुकेगी सैलरी, शिक्षा विभाग की सख्त चेतावनी (AI Generated Image)
संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज)। शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों की टीचर प्रोफाइल को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अद्यतन कराने के लिए गुरुवार को कुचायकोट प्रखंड में विशेष अभियान चलाया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया कि विद्यालय में कार्यरत प्रत्येक शिक्षक की प्रोफाइल निर्धारित समयसीमा के भीतर अपडेट कराना सुनिश्चित करें। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिन शिक्षकों की टीचर प्रोफाइल समय पर अद्यतन नहीं होगी, उनका वेतन भुगतान बाधित किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान करीब एक हजार शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों ने अपनी प्रोफाइल अपडेट कर ली है। इसके बावजूद अभी भी बड़ी संख्या में शिक्षक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सके हैं। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुचायकोट प्रखंड में विभिन्न कोटि के कुल 2047 शिक्षक कार्यरत हैं।
विभाग की ओर से पहले भी सभी प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर विद्यालय स्तर पर प्रोफाइल अपडेट कराने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके शिक्षकों की शिथिलता और तकनीकी समस्याओं के कारण अब तक लगभग 50 प्रतिशत प्रोफाइल ही अद्यतन हो सकी हैं।
टीचर प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया में तकनीकी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। कई शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने पोर्टल पर अपनी सभी जानकारियां अपलोड कर दी हैं, लेकिन रिपोर्ट में अब भी प्रोफाइल इनकंप्लीट दिख रही है।
कुछ शिक्षकों ने बताया कि शिक्षक विवरण का प्रिंट निकालने पर सभी सूचनाएं उपलब्ध दिखाई देती हैं, लेकिन अंतिम रिपोर्ट अधूरी प्रदर्शित हो रही है।
शिक्षक अमित कुमार, हेमंत कुमार दुबे, शशि कुशवाहा, आदर्श शुक्ला, बबलू गुप्ता एवं मनीष चौरसिया समेत एक दर्जन से अधिक शिक्षकों ने इस संबंध में विभाग को शिकायत देकर तकनीकी खामियों को दूर करने की मांग की है।
शिक्षकों का कहना है कि पोर्टल की त्रुटियों के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से जल्द से जल्द प्रोफाइल अपडेट कर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *