Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 जून 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

wp header logo 396

Feedback
सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाज़ार में शानदार तेज़ी देखने को मिली. कोरोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स 1695 अंक या 2.30% चढ़कर 75,527.95 पर क्लोज़ हुआ. देश में लगातार पांचवें महीने रिटेल महंगाई बढ़ी है और मई में उछलकर 3.93% पर पहुंच गई है. इससे पिछले अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर 3.48% रही थी. NTA ने 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए समय सीमा 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी है. पढ़ें बड़ी खबरें…
1. अमेरिका-ईरान जंग खत्‍म? शेयर बाजार गदगद… 1700 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, आज 10 लाख करोड़ की कमाई
सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाज़ार में शानदार तेज़ी देखने को मिली. कोरोबार के अंत में BSE का सेंसेक्स 1695 अंक या 2.30% चढ़कर 75,527.95 पर क्लोज़ हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी 461.30 अंक या 1.99% फीसदी चढ़कर 23,622 के ऊपर बंद हुआ. इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 65 पैसे की मज़बूती आई और यह 95.20 पर पहुंच गया.
2. Retail Inflation Surge: बढ़ गई महंगाई… मई में 3.93% पर पहुंची, लगातार 5वें महीने लगा झटका
देश में लगातार पांचवें महीने रिटेल महंगाई बढ़ी है और मई में उछलकर 3.93% पर पहुंच गई है. इससे पिछले अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर 3.48% रही थी. खाद्य पदार्थों की महंगाई दर में लगातार वृद्धि का सिलसिला जारी है. यह अप्रैल के 4.20% से बढ़कर मई में 4.78% हो गई है. ट्रांसपोर्टेशन महंगाई दर भी मई में बढ़कर 1.75% हो गई है.
3. NEET UG 2026: नीट परीक्षा देने वाले छात्रों को मिली बड़ी राहत! NTA ने बदला टाइमिंग और पैटर्न, अब मिलेंगे 195 मिनट
NTA ने 21 जून 2026 को होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए समय सीमा 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी है. अब परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. इसके अलावा छात्रों को पेपर सॉल्व करने में सहूलियत देने के लिए प्रश्न पत्र पुस्तिका पैटर्न में भी ढील दी है. यह बदलाव छात्रों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं.
4. न्यूजीलैंड क्रिकेट में एक युग का अंत, केन विलियमसन ने लिया संन्यास, विराट कोहली से रहा है खास याराना
न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 378 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक शामिल रहे. विलियमसन न्यूज़ीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. विलियमसन की कप्तानी में न्यूज़ीलैंड ने भारत को हराकर 2021 में आईसीसी WTC का खिताब जीता था.
5. केदारनाथ में आस्था का सैलाब, 12 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन… खराब मौसम में भी नहीं थमे भक्तों के कदम!
केदारनाथ धाम में खराब मौसम के बावजूद इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है. मात्र डेढ़ महीने में 12 लाख से ज़्यादा भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. आंकड़ों के मुताबिक, रोज़ाना 15,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. इस यात्रा ने न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मज़बूती दी है.
6. Indian Economy: चुनौतियां बहुत… फिर भी नहीं रुकेगा भारत, वर्ल्ड बैंक ने कहा- ये सबसे तेज इकोनॉमी
वर्ल्ड बैंक ने कहा कि भारत वित्त वर्ष 2026-27 में 6.6 फीसदी की दर से ग्रोथ करते हुए दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा. बीते साल इसकी रफ्तार 7.7 फीसदी रही थी, हालांकि ताज़ा अनुमान इससे काफी कम है. विश्व बैंक का कहना है कि चीन और भारत को छोड़कर, विकासशील देशों में प्रति व्यक्ति आय धीमी रह सकती है.  
7. Gold- Silver Price: सोना और चांदी को लेकर बड़ा ऐलान, इम्‍पोर्ट पर लिया ये फैसला
केंद्र सरकार ने सोना-चांदी के इम्‍पोर्ट बेस प्राइस को कम कर दिया है. सरकार ने सोने पर बेस इम्‍पोर्ट प्राइस $80 प्रति 10 ग्राम घटाकर $1,343 प्रति 10 ग्राम कर दिया. वहीं चांदी का बेस इम्‍पोर्ट प्राइस $276 प्रति किलोग्राम कम किया गया है और इसे $2,092 प्रति किलोग्राम किया गया है. बेस इम्‍पोर्ट प्राइस के आधार पर ही कस्‍टम ड्यूटी की गणना होती है.
8.ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई है. उनपर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा है. एक कारोबारी ने उनके खिलाफ पहले शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे बाद में FIR में तब्दील कर दी गई. शिकायत दर्ज कराने वाले का नाम तुषार कांति दास है.
9. ममता की ‘एपांग ओपांग झपांग’ पर संकट! शुभेंदु के मंत्री ने कर दिया हटाने का ऐलान
पश्चिम बंगाल में पूर्व CM ममता बनर्जी की किताब ‘एपांग ओपांग झपांग’ को पुस्तकालयों से हटाया जाएगा. मंत्री गौरीशंकर घोष ने स्पष्ट संकेत दिया है कि सरकारी सहायता प्राप्त पुस्तकालयों में केवल ज्ञानवर्धक किताब रखी जाएंगी. उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकों को हटाया जाएगा, जिनसे पाठकों, खासकर बच्चों के बौद्धिक विकास में कोई विशेष योगदान नहीं मिलता.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *