Live Business Updates आज की बिजनेस की बड़ी खबरों की लाइव जानकारी दिनभर लगातार

Live Business updates 1 अगस्त 2026, आज की बिजनेस की बड़ी खबरों की लाइव जानकारी दिनभर लगातार इंडिया प्राइम बिजनेस डेस्क. जीएसटी रिपोर्ट के अनुसार, आज 1 अगस्त 2026 को देश में कई बड़े आर्थिक बदलाव लागू हुए हैं, जिसमें सबसे बड़ी खबर जुलाई महीने के बंपर GST कलेक्शन से आई है जो 15.4% की सालाना बढ़त के साथ ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है.चालू वित्त वर्ष में यह दूसरी बार है जब यह आंकड़ा ₹2 लाख करोड़ के पार गया है, जिसका मुख्य कारण घरेलू खपत और आयात में आई भारी तेजी है।
कॉर्पोरेट जगत में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के लंबे समय से अटके IPO का रास्ता सेबी के साथ सैद्धांतिक समझौते के बाद साफ हो गया है, जबकि क्विक-कॉमर्स कंपनी Zepto ने अपने पब्लिक इश्यू को मई 2027 तक टाल दिया है।
आम जनता और व्यापारियों के लिए आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹180 से ₹209 तक सस्ता हो गया है, रेलवे ने तत्काल टिकट काउंटर पर नई टोकन प्रणाली लागू की है, और बैंकिंग क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए नया CKYC 2.0 नियम प्रभावी हो गया है






