rbi-पॉलीमर-नोट-जारी करेगा, ₹10 और ₹20 के नोटों के फील्ड ट्रायल की मंजूरी मिली।

इंडिया प्राइम बिजनेस डेस्क । RBI-पॉलीमर-नोट-जारी करेगा । Rbi ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोटों जारी करेगा। भारत सरकार ने रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के ₹10 और ₹20 के पॉलीमर (प्लास्टिक) नोटों के फील्ड ट्रायल (Field Trials) के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है। संसद में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस फैसले की पुष्टि की है।
इस योजना के तहत सरकार शुरुआती परीक्षण के लिए बाजार में ₹10 और ₹20 मूल्यवर्ग के 1-1 अरब (100-100 करोड़) नोट जारी करेगी, जिनकी कुल वैल्यू करीब ₹3,000 करोड़ होगी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस कदम से मौजूदा कागजी नोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और उन्हें बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पॉलीमर और मौजूदा कागजी नोट बाजार में एक साथ चलन में बने रहेंगे। आम जनता के पास मौजूद पुराने कागजी नोट पूरी तरह से वैध (Legal Tender) रहेंगे।
इस ट्रायल के सफलतापूर्वक पूरे होने और इसके नतीजों के मूल्यांकन के बाद ही इन्हें स्थायी रूप से जारी करने पर विचार किया जाएगा।
छोटे मूल्यवर्ग के नोट (जैसे ₹10 और ₹20) लोगों के हाथों में बहुत तेजी से घूमते हैं, जिससे वे जल्दी फट और गल जाते हैं। पॉलीमर सबस्ट्रेट (विशेष प्लास्टिक) पर छपाई करने से इन नोटों की उम्र काफी लंबी हो जाएगी, क्योंकि ये पानी, धूल और गंदगी से खराब नहीं होते हैं। इसके साथ ही प्लास्टिक शीट पर एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स जोड़ना आसान होता है, जिससे नकली नोट (Counterfeiting) बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा और सरकार के छपाई खर्च में भी बड़ी बचत होगी।
दुनिया के 60 से अधिक देशों (जैसे ऑस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा और न्यूजीलैंड) में पॉलीमर करेंसी का इस्तेमाल पहले से ही सफलतापूर्वक किया जा रहा है।
भारत में यह योजना अभी अपने शुरुआती चरण में है, जहाँ आरबीआई की मुद्रा मुद्रण शाखा (BRBNMPL) ने सुरक्षा फीचर्स से लैस पॉलीमर शीट की आपूर्ति के लिए वैश्विक निविदाएं (Tenders) आमंत्रित की हैं।






