सरकारी कॉलेज में UG फर्स्ट सेमेस्टर प्रवेश की प्रक्रिया जारी: फीस जमा कराने की आज अंतिम तारीख, नहीं तो प्रव… – Dainik Bhaskar

wp header logo 522

राजकीय महिला कॉलेज लवाण में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए UG फर्स्ट सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि प्रथम अंतरिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्राओं के लिए दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा कराने का आज
भौतिक सत्यापन और ई-मित्र से जमा होगी फीस
प्रिंसिपल अंकुश मीणा ने जानकारी दी कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 13 जून तक मूल दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन और ई-मित्र के माध्यम से फीस जमा कराना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर प्रवेश दावा निरस्त कर दिया जाएगा।
15 जून को अंतिम सूची जारी होगी
प्रिंसिपल मीणा ने यह भी बताया कि 15 जून को प्रवेशित छात्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 16 जून को विषय आवंटन और वर्ग निर्धारण किया जाएगा। खाली सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का दूसरा चरण भी 13 जून से शुरू होगा।
कॉलेज प्रशासन ने सभी पात्र छात्राओं से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा में अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *