समस्तीपुर में CCTV से 15 सेंटर्स पर निगरानी: सिपाही भर्ती परीक्षा, पहली पाली में सुबह 9 बजे के बाद नो एंट्र…

wp header logo 717

समस्तीपुर में 15 सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कुल 12000 कैंडिडेट्स शामिल हैं। सेंटर्स पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिसबलों की तैनाती की
पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे से 9 बजे तक कैंडिडेट्स को एंट्री दी गई। चेकिंग के दौरान जूते-बेल्ट भी उतरवा लिए गए। परीक्षार्थियों को अपने साथ पेन लाने की भी मनाही थी। यहां तक की घड़ी पहनकर भी अंदर जाने नहीं दिया गया।
उड़नदस्ता दल एक्टिव
कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं। परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। केंद्रों के अंदर और बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और उड़नदस्ता दल लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
स्टूडेंट्स के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
बेतिया-पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष: बेतिया से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान कर बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
बेतिया-पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष: बेतिया से शाम 18:00 बजे प्रस्थान कर बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
मधुबनी-पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष: मधुबनी से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान कर दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष: मुजफ्फरपुर से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष: मुजफ्फरपुर से शाम 18:00 बजे प्रस्थान कर पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र परीक्षा विशेष: पूर्णिया कोर्ट से शाम 18:00 बजे प्रस्थान कर दौराम मधेपुरा, सहरसा एवं खगड़िया होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *