शिक्षा सेवक का आकस्मिक निधन – Hindustan Hindi News

wp header logo 429

खैरा । निज संवाददाता गोपालपुर निवासी राजू मांझी कुछ वर्षों से मध्य विद्यालय गोपालपुर में शिक्षा सेवक के पद पर कार्यरत थे । वे कुछ दिनों से अपने परिवार में आर्थिक तंगी से परेशान थे। उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिला था । वेतन नहीं मिलने से उन्हें दुकान से राशन खरीदने में परेशानी हो रही थी। परिवार के लोग इसी आय पर आश्रित थे । उक्त शिक्षा सेवक शुक्त्रवार के दिन समर कैंप में स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे ।इसी दौरान वे बेहोश होकर गिर पड़े । उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा ले जाया गया वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया इधर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत् घोषित कर दिया ।मौत
की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया । क्योंकि इस महादलित और गरीब परिवार पर पहाड़ गिर पड़ा ।सूचना मिलते ही प्रदेश सचिव गोल्डन अंबेडकर ने उनके घर पर पहुंचकर परिजनों को सान्त्वना दिया और सरकार से मांग किया है कि उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाय ताकि उनके परिवार एवं बच्चों को 2 जून की रोटी मिल सके ।इस मौके पर चंदन चौधरी रंजीत दास प्रमोद मरांडी वीरेंद्र भुईयां धर्मेंद्र मांझी कार्तिक मांझी गीता भारती महादेव मांझी सहित दर्जनों शिक्षा सेवक संघ के सदस्य उनके घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *