वीरपुरा में दो दिवसीय होम्योपैथी शिविर: 292 मरीजों को मिला निशुल्क उपचार और परामर्श, दवाइयां बांटी

wp header logo 580

सराडा के वीरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर निदेशालय होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग द्वारा दो दिवसीय निशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वीरपुरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवा
शिविर प्रभारी एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली सैनी ने बताया कि कुल 292 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें निशुल्क चिकित्सीय परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में बीपी, शुगर, पेट संबंधी रोग, दमा, त्वचा रोग और पित्त विकार सहित विभिन्न पुरानी एवं सामान्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का उपचार किया गया।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए मरीजों को हीट वेव और लू से बचाव संबंधी दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने, पर्याप्त पानी पीने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी गई।
शिविर के दौरान एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित लोगों को संतुलित पोषण, संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता के महत्व और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग की इस पहल की सराहना की और ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।
शिविर के सफल संचालन में राजकीय ब्लॉक आयुष हॉस्पिटल जयसमंद की शिविर प्रभारी डॉ. वैशाली सैनी, राजकीय होम्यो ब्लॉक औषधालय सराड़ा के डॉ. रमेश मीणा और कनिष्ठ नर्स प्रीतम कुमारी चौधरी का विशेष योगदान रहा। इस प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर के निकट ही स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हुईं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *