|

लुधियाना में थाने के बाहर भिड़े पति-पत्नी: सलेम टाबरी में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क चले लात-घूंसे; कपड़े … – Dainik Bhaskar

wp header logo 572

लुधियाना के सलेम टाबरी थाने के बाहर उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचा कपल आपस में ही भिड़ गया। थाने के बिल्कुल बाहर हुए इस ‘हाई-वोल्टेज ड्रामा’ में दोनों परिवारों के बीच जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। सड़क पर सरेआम
पत्नी का आरोप-पति ने की बदसलूकी
हंगामे के दौरान पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि वे लोग थाने में राजीनामा (समझौता) करने के लिए आए थे, लेकिन पति ने गलत शब्दावली का इस्तेमाल शुरू कर दिया। पत्नी के मुताबिक पति ने सरेआम उसे भद्दी गालियां दीं और मारपीट करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए।
पति का पलटवार- ‘मेरी पत्नी का फोन चेक करवाओ
दूसरी तरफ पति ने अपनी पत्नी और उसकी बहनों (सालियों) पर जमकर भड़ास निकाली। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है और वह कई अन्य लोगों के संपर्क में है। पति ने पुलिस से मांग करते हुए कहा इसका फोन चेक करवाओ सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। पति ने यह भी दावा किया कि उसकी घरवाली तो समझौते के लिए मान गई थी, लेकिन उसकी सालियां जानबूझकर दखलअंदाजी कर रही हैं और उसका घर नहीं बसने दे रही हैं।
पुलिस का बयान
इस पूरे घटनाक्रम पर सलेम टाबरी पुलिस के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा है। इसी मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था।
पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान पत्नी पक्ष की ओर से गाली निकालने को लेकर अचानक बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी झड़प में तब्दील हो गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर दखल देकर दोनों पक्षों को शांत करवाया है और मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *