रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने का कार्य चल रहा: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा; भाजपा जयपुर शहर का… – Dainik Bhaskar

wp header logo 256

जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जयपुर शहर कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने वैष्णव को साफ
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा-
पिछले वर्षों में भारतीय रेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। देशभर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण और पुनर्विकास किया जा रहा है। राजस्थान में लगभग 600 रेलवे स्टेशन हैं और राज्य सहित पूरे देश में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है।
उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों, डिजिटल इंडिया, वंदे भारत ट्रेन, अमृत भारत स्टेशन योजना, आधारभूत संरचना विकास तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं का भी विशेष उल्लेख किया।
कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया के महत्वपूर्ण भागीदार
वैष्णव ने कार्यकर्ताओं से कहा- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भागीदार है। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का मुख्य दायित्व है। उन्होंने संगठन की मजबूती, जनसेवा और विकास कार्यों को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति, युवा शक्ति और आम कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यालय परिसर में जोश, ऊर्जा और संगठनात्मक एकता का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी उद्घोष के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
मीडिया सह-प्रभारी नयन माधाणी (अग्रवाल) ने बताया- इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हीरालाल नागर, जिला महामंत्री नवरत्न नाराणिया, राजेश तांबी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *