रेलमगरा में भैंस चोरी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार: न्यायिक हिरासत में भेजा; 4 जून को दो भैंसों की चोरी ह… – Dainik Bhaskar

wp header logo 390

रेलमगरा पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीसरा आरोपी रेलमगरा निवासी 20 वर्षीय कल्पेश उर्फ कान्हा पुत्र सुरेश चंद्र जाट को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी भूरालाल पुत्र भैरुलाल बंजारा निवासी रेलमगरा की रिपोर्ट पर दर्ज करवाई थी। जिसमें भूरालाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि 4 जून को कस्बे में सादड़ी रोड स्थित उनके नोहरे से दो भैंसें चोरी हो गई थीं। पुलिस ने इस प्रकरण में पहले 28 वर्षीय संपत लाल पुत्र मांगीलाल जाट निवासी लाठियाखेड़ी और 27 वर्षीय शंभुलाल पुत्र देवीलाल गाडोलिया लोहार निवासी बगोर को गिरफ्तार किया था। घटना में प्रयुक्त एक टेम्पो भी जब्त किया गया था।
प्रार्थी भूरालाल बंजारा ने पुलिस को यह भी बताया कि करीब 15 से 20 दिन पहले भी इसी बाड़े से उसकी दो भैंसें और एक बछड़ी (पाड़ी) चोरी हो गई थीं। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी प्रवीण जुगतावत, एएसआई बल्लूराम, कांस्टेबल राजेश और पुखराज की टीम शामिल थी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *