'मेरी किस्मत खराब थी', '370 की बिरयानी' वाले हिमांशु की सफाई, डेटिंग पर भी दिया रिएक्शन

wp header logo 620

Feedback
पिछले कुछ दिनों में कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ‘370 की बिरयानी’ वाली बात पर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ है. 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने कहा था कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए ₹370 खर्च किए थे, और इसलिए उन्हें अपने इस खर्च का रिटर्न मिलना चाहिए था. अब इस पूरे विवाद के बाद हिमांशु का एक वीडियो आया है जिसमें वो अपनी बात रखते नजर आए.
बता दें कि कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो के दौरान आपत्तिजनक बातें कहने की वजह से हिमांशु जांगड़ा को उनकी नौकरी से निकाल दिया गया. वह गुड़गांव की कंपनी ‘स्टारविक डिजाइन’ में वेब डेवलपर के तौर पर काम करते थे. शनिवार को स्टारविक डिजाइन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा, हिमांशु से बात करते हुए और उनका पक्ष जानते हुए दिखे.
मौजूदा हालात पर हिमांशु जांगड़ा ने बात की
वीडियो की शुरुआत विवेक के इस सवाल से हुई कि ‘उनके परिवार में सब कैसा चल रहा है’? हिमांशु ने कहा, ‘सर, अभी देखा जाए तो मेरी हालत बहुत खराब है. पिछले दो हफ्तों से इंस्टाग्राम पर मुझे बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. एक हफ्ते तक तो घर पर किसी को पता नहीं था. मेरे होमटाउन में भी किसी को पता नहीं था.’
उन्होंने आगे बताया कि एक हफ़्ते पहले उनके अंकल को इस विवाद के बारे में पता चला और उन्होंने फोन करके इस बारे में पूछा. उन्होंने अपने अंकल से कहा कि वे किसी को न बताएं और कुछ दिनों में यह बात भुला दी जाएगी. लेकिन ट्रोलिंग कभी नहीं रुकी, और यह बात उनके पड़ोस तक पहुंच गई, जहां लोग उनके घर आए और उनके माता-पिता को बताया कि उनका बेटा ऐसी गलत बातें कर रहा था. 
प्रणित मोरे के शो पर दिया रिएक्शन
हिमांशु ने आगे कहा, ‘घरवालों ने मुझे घर बुलाया और पूछा कि क्या हो रहा है? मैंने भी कहा कि गलती हो गई है मुझसे तो उन्हें डांटा, समझा. यहां तक ​​फिर भी ठीक था लेकिन जब उनको पता लगा कि मेरे को जॉब से निकाल दिया गया है तो वह बहुत परेशान हो गए हैं. अब घर वालों को देखता हूं तो बहुत ज्यादा पछतावा होता है कि क्यों गया था उस शो में.
जब शो पर की गई टिप्पणियों के बारे में पूछा गया, तो हिमांशु ने कहा कि उन्होंने प्रणित के शो के एपिसोड देखे हैं और चूंकि यह गुड़गांव में उनका पहला मौका था, इसलिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इसमें शामिल होने का फैसला किया.
हिमांशु ने कहा, ‘मैंने जो वहां पे कहानी बताई, उसमें जो मैं लड़की की बात कर रहा हूं… हां, मैंने एक लड़की को डेट किया था.. लेकिन सर जो मैंने वहां पर बताया वह पूरी तरह सच नहीं थी. वो मैंने एक इंप्रोवाइज करके कहानी बतानी थी, क्योंकि मेरे से पहले जो लोग वहां पर कहानियां बता रहे थे वहां भी काफी ऐसी तरह की कहानियां बताईं थीं. वो पता नहीं कि अब मेरी किस्मत खराब थी कि लोगों ने ट्रिगर किया. मैं मानता हूं कि मैंने कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था. वो मैंने जो बताया था वो सिर्फ एक एंटरटेन का तरीका था.’
हिमांशु ने कहा कि फीमेल कलिग के साथ उनके हमेशा अच्छे कामकाजी संबंध रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें शो में कही गई उन बातों पर पछतावा है.
पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘हमारा मानना ​​है कि हर स्थिति के लिए संदर्भ, बातचीत और स्पष्टता ज़रूरी है. हमारी कम्युनिटी के कई सदस्यों के अनुरोध पर, हमने हिमांशु जांगड़ा को अपना नजरिया बताने और चल रही चर्चा से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए इनवाइट किया. यह बातचीत किसी बयान, कार्रवाई या नजरिए का समर्थन नहीं करती है. यह बस उस व्यक्ति से सीधे सुनने का एक मौका है जो इसमें शामिल है. हम सभी को खुले दिमाग से देखने, सम्मान बनाए रखने और किसी भी व्यक्ति को परेशान करने से बचने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.’
हिमांशु ने शो में क्या कहा था?
प्रणित मोरे के शो के दौरान हिमांशु ने बताया कि वह एक महिला के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए ₹370 खर्च किए थे, और इसलिए उन्हें अपने इनवेस्टमेंट का ‘रिटर्न’ मिलना चाहिए था. उन्होंने बताया कि बिरयानी खाने के बाद, महिला ने घर छोड़ने का अनुरोध किया. जांगड़ा ने दर्शकों के बीच बैठे प्रणित मोरे से कहा, ‘मैंने कहा ₹370 लगे हैं, मैं वसूल तो करूंगा.’
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि 370 की बिरयानी वाली वीडियो के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) आयोग ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को सुनवाई नोटिस जारी किया है. मामले की सुनवाई 22 जून को शाम 4 बजे आयोग के सामने तय की गई है. दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *