भागलपुर में सड़क पर खड़ी ट्रक से बस की टक्कर: बस में 25 लोग सवार थे, 6-7 को गंभीर चोटें आई; खिड़की का शीशा … – Dainik Bhaskar

wp header logo 335

भागलपुर के नवगछिया में बुधवार को सिलीगुड़ी से भागलपुर आ रही समीर बस (बीआर-43पी-4165) अर्जुन कॉलेज के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस पर सवार खगड़िया, भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के कई यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बस का पिछला शीशा तोड़ना पड़ा, जिसके बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।
सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका एक्स-रे एवं अन्य चिकित्सीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद चोटों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
बस में सवार वीएचपी के नेता ने पुलिस को हादसे की दी जानकारी
बस में सवार विश्व हिंदू परिषद नवगछिया के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद उन्होंने घायल अवस्था में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और नवगछिया थाना प्रभारी रविशंकर कुमार को फोन कर घटना की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। उनके अनुसार बस में 25 लोग सवार थे, 6-7 को जायदा चोट आई है बाकी लोगों को आंशिक चोट आई है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद यात्रियों में काफी दहशत का माहौल था, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायलों की चिकित्सकीय जांच जारी है और रिपोर्ट मिलने के बाद ही चोटों की गंभीरता का सही आकलन हो सकेगा। वहीं, पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *