ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: आज के मुख्य समाचार और पल-पल की अपडेट

11.35 AM IST अगस्त 1, 2026 शनिवार. ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: इंडिया प्राइम नेशऩल डेस्क दिल्ली. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईंपुरवा (झौहना) गांव में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय बजरंगी गिरि, उनकी पत्नी कोमल, 3 वर्षीय बेटी श्रद्धा और 10 महीने के बेटे जयदीप के रूप में हुई है।
पुलिस की शुरुआती जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के अनुसार, यह मामला अत्यधिक मानसिक तनाव में आकर की गई हत्या के बाद आत्महत्या (मर्डर-सुसाइड) का प्रतीत हो रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (SP) विकास कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो अवैध तमंचे, कारतूस के खोखे और एक कैंची बरामद हुई है; पत्नी, बेटी व खुद बजरंगी के शरीर पर गोली के निशान मिले हैं, जबकि मासूम बेटे के शरीर पर चोट के निशान हैं।
पुलिस को मृतक के मोबाइल से एक सुसाइड वीडियो भी मिला है, जिसमें उसने ₹29 लाख की भारी उधारी वापस न मिलने और आर्थिक तंगी के कारण पूरा परिवार खत्म करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वीडियो के आधार पर लेन-देन के विवाद से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ गहन कानूनी जांच शुरू कर दी है।
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक कुल 23 पदक
8.50 AM IST अगस्त 1, 2026 शनिवार. ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: आज के मुख्य समाचार और पल-पल की अपडेट इंडिया प्राइम नेशऩल डेस्क दिल्ली ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक कुल 23 पदक (5 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में 10वें स्थान पर बना हुआ है CWG 2026 – Indian Olympic Association। बीता दिन (31 जुलाई) भारत के लिए ऐतिहासिक रहा, जहां देश ने कुल 6 पदक अपने नाम किए; जिसमें अस्मिता डे (महिला 48 किग्रा) और हर्ष सिंह (पुरुष 60 किग्रा) ने जूडो में भारत को अब तक के पहले ऐतिहासिक दो गोल्ड मेडल दिलाए
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज क्या है खास ,जानिए इंडिया प्राइम टीवी डॉट कॉम पर लाइव अपडेट
https://x.com/TeamIndiaPrime/status/2083391571366674478?s=20
19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती, जानिए देश के प्रमुख महानगरों में आज से लागू हुईं नई कीमतें
8.00 AM IST अगस्त 1, 2026 शनिवार. ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: आज के मुख्य समाचार और पल-पल की अपडेट इंडिया प्राइम नेशऩल डेस्क दिल्ली. 1 अगस्त 2026 से सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil) ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की है।देश के प्रमुख महानगरों में आज से लागू हुईं नई कीमतें हैं:
दिल्ली में सिलेंडर के दाम ₹202 घटकर अब ₹2,728 हो गए हैं, जबकि कोलकाता में ₹209 की बड़ी कटौती के बाद नया दाम ₹2,872.50 तय किया गया है। इसी तरह अन्य बड़े शहरों जैसे मुंबई में नई कीमत ₹2,683 (लगभग ₹202 की कमी) और चेन्नई में यह घटकर ₹2,891 (लगभग ₹209 की कमी) के स्तर पर आ गई है। हालांकि, आम जनता के घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है और उनके दाम पहले की तरह ही स्थिर बने हुए हैं।
- दिल्ली: नया दाम ₹2,728 | कटौती: ₹202
- जयपुर: नया दाम ₹2,746 | कटौती: ₹201.50
- लखनऊ: नया दाम ₹2,841 | कटौती: ₹202
- नोएडा / गाजियाबाद: नया दाम ₹2,711 | कटौती: ₹202
- चंडीगढ़: नया दाम ₹2,735 | कटौती: ₹201
- पटना: नया दाम ₹3,025 | कटौती: ₹202
- भोपाल: नया दाम ₹2,732 | कटौती: ₹201.50
- इंदौर: नया दाम ₹2,758 | कटौती: ₹202
- रांची: नया दाम ₹2,925 | कटौती: ₹205
07 .50 AM IST अगस्त 1, 2026 शनिवार. ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: आज के मुख्य समाचार और पल-पल की अपडेट इंडिया प्राइम नेशऩल डेस्क दिल्ली.पीएम मोदी का वीडियो संदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम लाइव पर जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान मिली गालियों को लेकर कहा कि “गालियां किसी समस्या का समाधान नहीं हैं” और उन्होंने गुमराह बच्चों को माफ करने की बात कही है





