बारिश के बाद बिजली के पोल में दौड़ा करंट: बुलंदशहर में गाय की मौत, लोगों में नाराजगी – Dainik Bhaskar

wp header logo 550

बुलंदशहर के अनूपशहर में मोहल्ला गदियाना में शनिवार सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता और नाराजगी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
सुबह 4:30 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे गाय घरों के बाहर लगे एक विद्युत पोल के पास पहुंची और करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने पोल में करंट होने का लगाया आरोप
स्थानीय एडवोकेट आमिर गाजी ने बताया कि उनके घर के बाहर लगे बिजली के पोल में करंट आने की समस्या थी। उनका कहना है कि इसी कारण गाय हादसे का शिकार हुई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीम
वार्ड मेंबर पति अरशद गाजी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पोल का निरीक्षण कर तकनीकी समस्या को दूर किया।
नगर पालिका ने कराया अंतिम निस्तारण
घटना के बाद नगर पालिका की टीम को भी सूचना दी गई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गाय का अंतिम निस्तारण कराया गया।
लोगों ने क्षेत्र के सभी पोलों की जांच की मांग उठाई
विद्युत विभाग के एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि बारिश के कारण पोल में करंट आने की स्थिति बनी थी, जिसे ठीक कर दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र के सभी बिजली खंभों की जांच कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। उनका कहना है कि करंट वाले पोल बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *