नावकोठी अंचल कार्यालय में जनता दरबार: भूमि विवाद के 11 मामलों में से 2 का निपटारा –

wp header logo 610

नावकोठी अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान पुराने लंबित 11 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से दो का निपटारा किया गया।
निपटाए गए मामलों में डफरपुर के गोविंद कुमार बनाम शिव सेवक सिंह और डुमरिया निवासी सुरेश यादव बनाम गंगाराम यादव, गंगो यादव, कमली यादव के बीच के रैयती भूमि विवाद शामिल थे। अंचलाधिकारी सूरज कुमार ने डफरपुर निवासी को नापी के बाद अपना हिस्सा कायम करने और डुमरिया निवासी को नापी करवाने की सलाह देकर इन मामलों का निष्पादन किया।
जनता दरबार में रैयती भूमि विवाद से संबंधित तीन नए आवेदन भी प्राप्त हुए। इनमें नावकोठी निवासी विष्णु देव पंडित बनाम हरे राम दास, रामानंद दास, अमरजीत दास; समसा निवासी रामानंद पाठक बनाम सुगंधा देवी, राधा देवी, सुरेश पासवान; और डुमरिया रजाकपुर वार्ड नंबर 7 से राम सज्जन देवी बनाम रामदुलारी देवी के मामले शामिल हैं।
अंचलाधिकारी ने इन तीनों नए मामलों पर सुनवाई करते हुए आवेदकों को अगली तारीख पर उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है। निष्पादन के लिए कुल 12 भूमि विवाद के मामले अगली तिथि के लिए लंबित हैं।
इस अवसर पर अंचलाधिकारी सूरज कुमार, पुलिस पदाधिकारी अबोध कुमार सिंह, कार्यालय सहायक नरेंद्र कुमार सहित कई फरियादी मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *