देर रात बारिश से तापमान गिरा, बादल छाए: पारा 5 डिग्री नीचे आया, गलवा बांध में सबसे ज्यादा बरसात – Dainik Bhaskar

wp header logo 494

टोंक समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार देर रात से शनिवार अल सुबह तक कई जगह तेज तो कई जगह रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम में ठंडक सी घुल गई। इसके चलते जेठ की गर्मी के मौसम में भी सर्दी के शुरुआती दिनों जैसे मौसम का ए
शनिवार सुबह से कई जगह घने बादल छाए हुए हैं तो कई जगह हल्के बादल छाए हुए है। साथ में मध्यम गति की हवा चल रही है। इसके चलते आज बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार बने हुए है।
आज अधिकतम तापमान बीते 24 घंटे के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार बने हुए है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस गिरा है। आज अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर कर 36 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए हैं। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा है।
गलवा बांध पर हुई सबसे ज्यादा 45 एम एम बारिश
जिले में बीते 24 घंटे में सुबह आठ बजे तक निवाई रेन गेज सेंटर पर 2 एम एम, माशी डेम पर 6 एम एम, पीपलू 3 एमएम, गलवानिया 32 एम एम, ठीकरिया 20 एम एम, गलवा बांध पर 45 एम एम, टोरडी सागर पर 33 एमएम, चांदसेन 5 एम एम,मालपुरा में 33 एम एम, टोडारायसिंह 5 एम एम, लांबाहरिसिंह 9 एम एम बारिश हुई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *