दुबई से 8 दिन बाद गांव पहुंचा शव: नारायनपुर के रामानंद का आज होगा अंतिम संस्कार, हार्ट अटैक से हुई थी मौत – Dainik Bhaskar

wp header logo 518

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड स्थित अरसंडी गांव निवासी 50 वर्षीय रामानंद यादव का शव आठ दिन बाद दुबई से उनके पैतृक गांव पहुंचा। शुक्रवार देर रात शव पहुंचने के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिजनों ने बताया कि रामानंद यादव दुबई में ओमान मस्कट क्षेत्र की जरीन मस्कट इंटरनेशनल कंपनी में कार्यरत थे। कंपनी के सुपरवाइजर ने 6 जून को वीडियो कॉल के जरिए उनके निधन की सूचना दी थी।
सुपरवाइजर के अनुसार, रामानंद यादव को अचानक सीने में दर्द हुआ था। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।
रामानंद यादव पिछले लगभग दस वर्षों से विदेश में रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वह सितंबर 2025 में दुबई गए थे। उनके परिवार में पत्नी तीला देवी, पुत्र वरुण कुमार, अरुण कुमार, करण विशाल और पुत्री स्वीटी कुमारी शामिल हैं।
शव गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए। समाजसेवी बबलू मंडल, ललन कुमार और पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार सहित कई लोगों ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
समाजसेवी बबलू मंडल ने बताया कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी और राजकीय नागरिक परिषद सदस्य पप्पू सिंह निषाद के सहयोग से शव को विदेश से भारत लाया जा सका। उन्होंने इस सहायता के लिए बिहार सरकार और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने रामानंद यादव को मेहनती, सरल और मिलनसार व्यक्ति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *