जेपीयू में लंबित रिजल्ट होगा अपडेट: पार्ट-3 के छात्रों को राहत, संशोधित मार्कशीट कॉलेजों को मिलेगी, आवेदन क… – Dainik Bhaskar

wp header logo 239

जय प्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू), छपरा ने टीडीसी (स्नातक) पार्ट-3 परीक्षा परिणाम से संबंधित छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने बताया कि जिन छात्रों के पार्ट-3 परिणाम टीडीसी पार्ट-1 और पार्ट-2 की विशेष परीक्षाओं के कारण लंबित
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि संबंधित छात्र टीडीसी पार्ट-1 (विशेष परीक्षा-2025) और टीडीसी पार्ट-2 (विशेष परीक्षा-2025) में उत्तीर्ण होते हैं, तो उनका टीडीसी पार्ट-3 परीक्षा परिणाम और संशोधित अंकपत्र (मार्कशीट) स्वतः अपडेट कर दिया जाएगा। छात्रों को इसके लिए अलग से कोई आवेदन करने या विश्वविद्यालय अथवा कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
परिणाम विशेष परीक्षा के कारण रोके गए थे जेपीयू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टीडीसी पार्ट-1 और पार्ट-2 की विशेष परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद, संबंधित छात्रों के संशोधित टीडीसी पार्ट-3 परीक्षा परिणाम और अंकपत्र तैयार कर महाविद्यालयों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके उपरांत छात्र अपने संबंधित कॉलेज से संशोधित अंकपत्र प्राप्त कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से आग्रह किया है कि वे इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि किसी भी छात्र को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस निर्णय से उन हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके परिणाम विशेष परीक्षा के कारण रोके गए थे।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने कॉलेज से संपर्क बनाए रखें और विशेष परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद संशोधित अंकपत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।
विश्वविद्यालय के इस कदम से छात्रों को आवेदन प्रक्रिया और कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *