जुगल किशोर बिश्नोई सहित सभी छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, सभी को जेल भेजा –

wp header logo 769

नकली बीज खपाने और उसके बदले 2 करोड़ 45 लाख लेने के मामले में गिरफ्तार जुगल किशोर बिश्नोई और उसके भांजे स्वतंत्र ज्याणी समेत 6 को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आरोपियों को कुल 7 दिन की रिमांड दी गई थी। इसके बाद रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया और न्यायि
जानकारी के अनुसार, पूछताछ में जांच एजेंसी को पूरे नेटवर्क, पैसों के लेनदेन और भ्रष्टाचार से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। वहीं पूछताछ में सामने आए तथ्यों और डॉक्युमेंट्स की जांच आगे की जा रही है। एसीबी अधिकारी आशीष कुमार और विनोद कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। एडिशनल एसपी महेंद्र कुमार शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं।
पहले समझिए…मामले में कब क्या हुआ
अब सिलसिलेवार पढ़िए… पूरा घटनाक्रम
जोधपुर में 15 करोड़ के मूंगफली बीज सीज, यहीं से शुरू हुआ पूरा मामला: राज्य सरकार द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न बीज गोदामों की जांच की गई। 27 मई को जोधपुर में किरण कपाड़िया के स्वामित्व वाले मूंगफली बीज गोदाम पर सर्च कार्रवाई की गई।
इस दौरान गुजरात की ‘गजराज’ ब्रांड के मूंगफली बीज के सैंपल लिए गए और बीज बेचने पर रोक लगा दी गई। कृषि विभाग ने गोदाम सीज कर दिया, जहां 15 करोड़ रुपए से अधिक के बीज रखे हुए थे। आरोप है कि इसके बाद बीजों को वापस गुजरात ले जाने की अनुमति और सैंपल पास कराने के लिए रिश्वतखोरी का खेल शुरू हुआ।
एसीबी को 2 करोड़ की रिश्वत का इनपुट, विशेष जांच शुरू: एसीबी को इनपुट मिला कि गुजरात की कुछ बीज कंपनियों से साठगांठ कर कम गुणवत्ता वाले बीज बाजार में बेचने की कोशिश की जा रही है। जांच में सामने आया कि राजस्थान राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई तक 1 दलाल के जरिए करीब 2 करोड़ रुपए की रिश्वत पहुंचाई जा चुकी है। मामले की जांच के लिए एसीबी के डीआईजी रामेश्वर सिंह ने 8 विशेष टीमें गठित की।
पांच से ज्यादा मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए गए: रिश्वत के लेन-देन की सूचना मिलने के बाद एसीबी ने पांच से अधिक मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिए। तकनीकी जांच के दौरान कई बातचीत रिकॉर्ड हुईं। इसी से नकदी के मूवमेंट, सैंपल मैनेज करने और विभिन्न लोगों की भूमिका के सुराग मिले।
ये खबरें भी पढ़िए…
राजस्थान में खपाने वाले थे 15-करोड़ के नकली बीज:जांच रिपोर्ट से पहले होनी थी डिलीवरी; जयपुर में एक महिला ने लिए नोटों से भरे बैग
बीज निगम ने जुगल किशोर को निदेशक पद से हटाया:मैनेजिंग डायरेक्टर ने जारी किए आदेश; 3 महीने पहले ही मिला था पद
नकली बीज मामले में निगम निदेशक को हटाया:व्यापारियों से करोड़ों रुपए वसूलता था, जानें-डेयरी चलाने वाला कैसे बना था बीज निगम डायरेक्टर
बीज निगम के निदेशक के घर से 1.58-करोड़ कैश बरामद:बस में 85 लाख रुपए लेकर जा रहा था भांजा; ACB ने नाकाबंदी कर पकड़ा
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *