जालोर में आज बारिश की संभावना: दिन के तापमान में गिरावट दर्ज; दो दिनों तक अंधड़ चलने के आसार – Dainik Bhaskar

wp header logo 348

जालोर समेत जिलेभर में इन दिनों लोग भीषण उमस और गर्मी से परेशान हैं। गुरुवार रात चली तेज आंधी और हवाओं के बाद शुक्रवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे गर्मी का असर कुछ कम नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार आज से जिले में नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ए
आंधी के बाद मौसम में दिखा बदलाव
गुरुवार रात तेज आंधी और हवाएं चलने के बाद शुक्रवार सुबह जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में हल्के बादल छाए रहने से लोगों को तेज धूप से कुछ राहत मिली। हालांकि हवा में नमी बनी रहने से उमस का असर जारी रहा।
दिन का तापमान घटा, रात का बढ़ा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को दिन के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को यह 40.2 डिग्री था।
वहीं रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बुधवार रात का तापमान 30.2 डिग्री था, जो गुरुवार रात बढ़कर 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रातभर उमस से परेशान रहे लोग
रात के तापमान में बढ़ोतरी और हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में लोग रातभर पसीने से परेशान रहे और गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
दो दिन तक मौसम बदलने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार जालोर और आसपास के क्षेत्रों में आज से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक जिले में तेज हवाएं और अंधड़ चलने की संभावना है।
विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के बाद आगामी दिनों में उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *