चितलवाना में काले बादलों से मौसम सुहावना: ठंडी हवाओं से मिली राहत, खरीफ फसलों को बारिश का इंतजार – Dainik Bhaskar

wp header logo 498

चितलवाना उपखंड क्षेत्र में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
बादलों और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, बादलों की आवाजाही के बावजूद क्षेत्र में कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम में आए बदलाव के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई।
किसान और आमजन बारिश की संभावना को देखते हुए आस लगाए बैठे हैं। किसानों का कहना है कि बारिश होने से खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियों को गति मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *