कैफे मारपीट मामले में संचालक ने भी शिकायत: पुलिस को CCTV फुटेज सौंपकर युवकों पर लगाए आरोप – Dainik Bhaskar

wp header logo 291

शाजापुर के सोमवारिया बाजार स्थित द मून लाइट कैफे में 9 जून को हुई मारपीट के मामले में अब कैफे संचालक अजय उदासी ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है। इसके पहले चार युवकों ने कैफे संचालक और कर्मचारियों
अजय उदासी ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह सोमवारिया बाजार में बेकरी और कैफे का संचालन करते हैं। 9 जून की रात करीब 8 बजे 8 से 10 युवक जन्मदिन मनाने के लिए कैफे पहुंचे थे। शिकायत के अनुसार, इनमें से कुछ युवक शराब के नशे में थे।
युवकों ने केक के साथ स्नो स्प्रे की मांग की, जिसे कैफे में लगे वॉलपेपर खराब होने की आशंका के चलते देने से मना कर दिया गया। इस बात से नाराज होकर एक युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर कुछ युवक बहस करने लगे और मारपीट के लिए आगे बढ़े।
संचालक का कहना है कि उन्होंने खुद को बचाने के लिए कैफे के अंदर शरण ली। बाद में युवक शोर-शराबा करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *