किशनगढ़ में मौसम बदला, 20 मिनट तक बारिश: 12 डिग्री तक गिरा तापमान; आगामी दिनों में भी बारिश का अनुमान

wp header logo 809

किशनगढ़ में रविवार शाम करीब पांच बजे आसमान काले बादलों से घिर गया और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। दिनभर की गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से काफी राहत मिली। एकबारगी बारिश रुक भी गई और बूंदाबांदी होती रही, लेकिन आसमान में कड़कड़ाती बिजलिय
तापमान 12 डिग्री तक गिरा बारिश शुरू होते ही बाजारों और मुख्य मार्गों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए दुकानों और शेड के नीचे खड़े नजर आए। तेज बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आ गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। सवेरे 11 बजे शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री था, जो बरसात के बाद घटकर 26 डिग्री पर आ गया।
आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना मौसम में आए इस अचानक बदलाव से शहर का माहौल पूरी तरह बदल गया और लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी हुई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *