कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट: क्षेत्रवासियों का मोबाइल पर बनाएंगे ग्रुप, SE ने AEN को दिए… – Dainik Bhaskar

wp header logo 90

‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर आई समस्याओं को लेकर जलदाय विभाग ने एक्शन लिया है। अब एरिया के लोगों का वाट्सऐप पर ग्रुप बनेगा और बताया जाएगा कि उनके एरिया में कब पानी की सप्लाई होगी।
विभाग के अधीक्षण अभियंता रामचन्द्र राड़ ने सभी सहायक अभियंताओं को इसके लिए निर्देश दिए है। ऐप पर लोगों ने पानी सप्लाई की टाइमिंग को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई थी।
राड ने कहा कि भास्कर ऐप पर कईं उपभोक्ताओं ने पानी सप्लाई की टाइमिंग पता नहीं होने की बात बताई। ऐसे में सभी एईएन को अपने अपने क्षेत्र के लोगों का एक ग्रुप बनाने व उसमें सप्लाई से पहले सूचना डालने के निर्देश किया है।
एसई राड़ ने जनता से भी अपील की है कि वे पानी से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान को लेकर कंज्यूमर कंट्रोल रूम पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
भास्कर एप पर समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं।
ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।
………..
पढें ये खबर भी….
ADA की नई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में बिजली की बरबादी बंद:भास्कर ऐप पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन
अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) की जयपुर रोड पर करीब 22 करोड़ रुपए खर्च कर बनाई गई नई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में बिजली की रातभर होने वाली बरबादी अब बंद हो गई है। भास्कर ऐप पर खबर प्रकाशित होने के बाद एडीए प्रशासन ने इस पर एक्शन लिया है। (पूरी खबर पढें)
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *