एसआईएस भर्ती शिविर में 25 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र: विभिन्न पदों पर बहाली के लिए चौसा में लगा था कैंप – Dainik Bhaskar

wp header logo 376

शुक्रवार को एसआईएस लिमिटेड कंपनी द्वारा आयोजित भर्ती शिविर में क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस शिविर का आयोजन विभिन्न चार पदों पर बहाली के लिए किया गया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 सफल अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र वि
भर्ती कार्यालय के प्रतिनिधि सुबोध कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पहले एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें देश के विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थानों में तैनात किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के भीतर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को मासिक 16 हजार से 26 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा, जबकि राज्य के बाहर नियुक्त होने पर उन्हें 18 हजार से 32 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। शिविर में 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, और आवेदन के सत्यापन के बाद अन्य अभ्यर्थियों का भी चयन किया जाएगा।
सुबोध कुमार ने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करना और उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ना है। शिविर में पहुंचे अभ्यर्थियों ने भी इस पहल को रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य और अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया और कहा कि ऐसे रोजगार शिविर युवाओं को अपने क्षेत्र में रहकर ही रोजगार पाने का मंच प्रदान करते हैं। डॉ. यादव ने युवाओं से प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और कड़ी मेहनत को प्राथमिकता देने की अपील की।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *