उ.प्र. फार्मेसी एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो. अमरीका सिंह ने होमगार्ड आगरा डी.आई.जी. संजीव कुमार शुक्ला से की शिष्टाचार भेंट
उ.प्र. फार्मेसी एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रो. अमरीका सिंह ने होमगार्ड, आगरा के डी.आई.जी. संजीव कुमार शुक्ला से की शिष्टाचार भेंट
इंडिया प्राइम लखनऊ उत्तर प्रदेश फार्मेसी कॉलेज एवं फार्मा इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो. अमरीका सिंह ने आगरा में होमगार्ड के उप महानिरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री प्रो. डॉ. दुर्गेश मणि त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।भेंट के दौरान प्रो. सिंह ने शुक्ला को एसोसिएशन की विभिन्न गतिविधियों और उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य में 2700 फार्मेसी कॉलेज एवं 1100 फार्मा इंडस्ट्रीज संचालित हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में फार्मेसी शिक्षा और फार्मा उद्योग के समग्र विकास के लिए फार्मेसी कॉलेजों और फार्मा इंडस्ट्रीज के बीच आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है।प्रो. सिंह ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की विशाल जनसंख्या और छात्रों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को देखते हुए एसोसिएशन “उत्तर प्रदेश फार्मेसी विश्वविद्यालय” की स्थापना के लिए राज्य सरकार से लगातार मांग कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महामना मदन मोहन मालवीय जी के प्रयासों से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी, उसी प्रकार हम भी उत्तर प्रदेश फार्मेसी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार से आग्रह करते हैं। इस पुनीत कार्य के लिए एसोसिएशन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
प्रो. सिंह ने उत्तर प्रदेश के फार्मेसी छात्रों के उच्च शिक्षा एवं प्रवेश के लिए अन्य राज्यों में पलायन पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।बैठक के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। होमगार्ड, आगरा के उप महानिरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने एसोसिएशन के अभिनव प्रयासों की सराहना की और एसोसिएशन के सभी भावी कार्यों के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।







