असम के जोरहाट एयरबेस पर इंडियन एयर फोर्स का विमान क्रैश – Jansatta

wp header logo 490

असम के जोरहाट स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का एक ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। वायुसेना के अनुसार यह विमान AN-32 कार्गो एयरक्राफ्ट था, जिसका उपयोग सामान और रसद ढोने के लिए किया जाता है।
जानकारी के मुताबिक, विमान एयरबेस पर लैंड करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह क्रैश हो गया। हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पायलट की स्थिति को लेकर आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और वायुसेना की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *