अटरू में तेज हवा के साथ बारिश हुई: गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, तापमान में गिरावट दर्ज

wp header logo 738

अटरू उपखंड क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।
कुछ स्थानों पर तेज हवा के कारण धूलभरी आंधी भी चली, जिससे जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।
क्षेत्र के किसान भी इस बारिश को फसलों और कृषि कार्यों के लिए लाभदायक मान रहे हैं। हालांकि, तेज हवाओं के चलते कुछ स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी बनी रही।
मौसम में आए इस बदलाव से पूरे क्षेत्र का वातावरण सुहावना हो गया, और लोगों ने राहत की सांस ली।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *