लुधियाना में सुबह 4 बजे सनसनीखेज वारदात VIDEO: पैदल जा रही महिला को 4 बदमाशों ने घेरा; विरोध करने पर हथियार.
लुधियाना में एक महिला को 4 नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। महिला बदमाशों से भिड़ी तो उन्होंने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। महिला उसके बाद भी लड़ती रही और आखिर में वो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। महिला से लूट की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई ह
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला पैदल जा रही थी। सड़क पर सन्नाटा था। इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देखिए वारदात के 5 PHOTOS:-
अब पढ़ें CCTV में क्या दिख रहा है:-
पुलिस ने CCTV के आधार पर शुरू की जांच
इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में भारी दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने के कारण सुबह और देर रात के वक्त ऐसी वारदातें बढ़ रही हैं। फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दावा किया जा रहा है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
—————————-
महिला से लूट की यह खबर भी पढ़ें:-
लुधियाना में दिनदहाड़े महिला से लूट, VIDEO:बाइक सवारों ने छीना फोन, काम की तलाश में निकली थी; गुरुद्वारा साहिब में भी चोरी
लुधियाना में गुरुवार को बाइक सवारों ने दिनदहाड़े महिला से मोबाइल लूट लिया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना जगराओं शहर की है। महिला काम की तलाश के लिए निकली थी। पीड़िता अनु रानी ने बताया कि वह गांव ढूढिके से आई थी। वह फोन पर बात कर रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार लुटेरों ने उसका फोन छीन लिया।
