Latest News

'न ट्रैफिक जाम, न जलभराव…' बारिश के बाद ऐसा दिखता है शिकागो, लोग बोले- हमारे यहां ऐसा कब होगा? – AajTak

Feedback
अमेरिका के शिकागो में रहने वाले भारतीय सेना के पूर्व सैनिक यशपाल सिंह मोर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर शहरी व्यवस्थाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
वीडियो में यशपाल रात करीब 8 बजे शिकागो की सड़कें दिखाते हुए कहते हैं कि कुछ घंटे पहले यहां तेज तूफान और भारी बारिश हुई थी, लेकिन शहर की रफ्तार पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा.उनके मुताबिक, न बिजली गई, न इंटरनेट बंद हुआ, कहीं पानी नहीं भरा, फुटपाथ नहीं टूटे और ट्रैफिक भी बिना किसी जाम के सामान्य रूप से चलता रहा.
‘यहां एडवेंचर का मतलब कुछ और है’
वीडियो में यशपाल कहते हैं कि इन लोगों के लिए एडवेंचर का मतलब साइकिल चलाना, रनिंग करना, जिम जाना, आयरनमैन में हिस्सा लेना या स्विमिंग करना है. यहां बारिश और तूफान लोगों के लिए एडवेंचर नहीं बनते.उन्होंने सड़क पर सामान्य रूप से चल रहे ट्रैफिक को दिखाते हुए कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद लोगों की दिनचर्या नहीं रुकी.
देखें वीडियो
A post shared by Yashpal Singh Mor (@gen.yashmor)
दिल्ली और गुरुग्राम का भी किया जिक्र
वीडियो के कैप्शन में यशपाल ने सवाल उठाया कि आखिर शिकागो जैसे शहर भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद भी सामान्य कैसे रहते हैं, जबकि भारत के कई शहरों में थोड़ी देर की बारिश के बाद जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली कटौती जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं.उन्होंने लिखा कि भारत के शहर शिकागो से क्या सीख सकते हैं और दिल्ली-गुरुग्राम जैसे शहर बेहतर शहरी योजना के जरिए खुद को कैसे मजबूत बना सकते हैं.
सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने अपनी राय दी.एक यूजर ने लिखा कि यही बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए, इसे उपलब्धि नहीं माना जाना चाहिए. दूसरे ने कहा कि भारत में आधे घंटे की बारिश ही पूरे सिस्टम की पोल खोल देती है.
एक अन्य यूजर ने लिखा कि     दिल्ली और गुरुग्राम को हर मानसून से पहले अस्थायी समाधान नहीं, बल्कि लंबी अवधि की योजना की जरूरत है. एक और यूजर ने कहा कि समस्या बारिश नहीं, बल्कि खराब ड्रेनेज सिस्टम और जवाबदेही की कमी है.
वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?
यह वीडियो सिर्फ अमेरिका और भारत की तुलना नहीं करता, बल्कि शहरी योजना, ड्रेनेज सिस्टम और नागरिक सुविधाओं पर भी सवाल खड़े करता है.यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर खुलकर अपनी राय दे रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

IndiaPrime Hindi

Devender Singh is a senior journalist and media professional with over two decades of experience in television, digital, and Hindi-language journalism. He began his career with ETV Hindi in 2000 and has since served as Bureau Chief for several prominent news networks, including India News, Sahara Samay, and Bharat Express. Throughout his career, he has reported on several high-impact stories, including tribal starvation deaths, the Asaram case, the Jaipur serial bomb blasts, and numerous crime, political, and social issues that earned him recognition as a credible and influential journalist across India. Beyond television journalism, Devender Singh has contributed significantly to digital media transformation, Hindi journalism innovation, and AI-driven Hindi language initiatives. He has also served as a media and communication advisor to several prominent individuals, organizations, and institutions. Holding a postgraduate degree in Journalism along with a degree in Law, he continues to write and analyze issues related to governance, public policy, technology, politics, and social development, delivering insightful and fact-based content to readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *