PM Kisan 23rd instalment: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कब आएगी? बिना इस काम के नहीं मिलेगा 2000 रुपये – Hindustan Hindi News
मुख्य बातें
PM Kisan 23rd instalment Update: देश भर के 11 करोड़ से अधिक किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों के खाते में केंद्र सरकार की तरफ से 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की जाएगी। देश के अलग-अलग हिस्सों में धान की रोपाई का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों का खर्च इस दौरान बढ़ा हुआ है। बता दें, पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी ने असम से रिलीज की थी।
23वीं किस्त किसानों के खाते में कब आएगा इसको लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार योग्य किसानों के अकाउंट में जून के अंत या फिर जुलाई के मध्य तक पैसा ट्रांसफर किया सकता है।
पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर नियमों में काफी कड़ाई कर दी गई है। जो किसान ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लिए हैं। उनके ही खाते में पैसा इस बार सरकार की तरफ से ट्रांसफर किया जाएगा।
किसान अपनी ई-केवाईसी का प्रोसेस पीएम किसान पोर्टल या फिर मोबाइल एप के जरिए कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए। क्योंकि वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी जाएगा।
बॉयमेट्रिक ई-केवाईसी – जन सुविधा केंद्र पर जाकर बायमेट्रिक ई-केवाईसी कोई भी करवा सकता है। यह आपका के अंगुलियों के जरिए वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह उन किसानों के लिए लाभदायक है जिनका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा नहीं है।
चेहरा आधारित ई केवाईसी – पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए कोई भी किसान ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। इस प्रक्रिया में किसान का चेहरा ऑनलाइन स्कैन किया जाता है।
कैसे चेक करें कि ई-केवाईसी हुई है या नहीं? (PM-Kisan e-KYC Process)
किसान आसानी से यह चेक कर सकते हैं कि उनकी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं।
1- सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
2- यहां आपको Farmer Corner मिलेगा। वहां क्लिक करने के बाद Know Your Status ओपन होगा।
3- अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें। इसके बाद कैप्चा कोड भरें।
4- Get Data पर अब क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने पूरा डीटेल आ जाएगा।
Beneficiary Status देखें और पेमेंट डीटेल्स चेक करें। आपके पीएम किसान अकाउंट से पता चल जाएगा यह प्रक्रिया पूरी हुई है या नहीं। अगर ई-केवाईसी की प्रक्रिया Pending दिखा रहा है तब की स्थिति में इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। नहीं तो पैसा नहीं आएगा।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play
