अमेरिका-ईरान की जंग पर लगा पूर्ण विराम, ट्रंप ने की शांति समझौते की घोषणा – totaltv.in

wp header logo 905

Total Tv
totaltv.in
मध्य पूर्व में दशकों से जारी तनाव को खत्म करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौते (Peace Deal) की घोषणा की है। इस समझौते के साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Hormuz Strait) को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए पूरी तरह से खोलने की मंजूरी दे दी है। कतर ने इस समझौते का पुरजोर स्वागत किया है। कतर के विदेश मंत्रालय ने इसे ‘क्षेत्रीय स्थिरता के लिए मील का पत्थर’ करार देते हुए कहा कि यह बातचीत की जीत है।
द व्हाइट हाउस ‘X’ अकाउंट ने इस डील को लेकर ट्रंप की पोस्ट साझा की है जिसमें कहा गया है कि, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है। सभी को बधाई! मैं इसके ज़रिए होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बिना किसी रोक-टोक के खोलने और साथ ही, अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंज़ूरी देता हूँ। दुनिया भर के जहाज़ों, अपने इंजन चालू करो। तेल की सप्लाई शुरू होने दो!”
US
डील की खबर सार्वजनिक होते ही वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल मच गई है। कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज के रास्ते तेल की बेरोकटोक सप्लाई शुरू होने से सप्लाई चेन की बाधाएं दूर होंगी, जिससे वैश्विक स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिलेगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *