नीमकाथाना भावेश लापता मामला: 13 दिन बाद भी नहीं मिला मासूम, आज विशाल प्रदर्शन

नीमकाथाना भावेश लापता मामला

नीमकाथाना, राजस्थान | 25 जून 2026 नीमकाथाना भावेश लापता  राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम भावेश के लापता होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए बच्चे का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विशाल प्रदर्शन करने पर मजबूर । ग्रामीण प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इससे पहले प्रशासन और पुलिस को दिए ज्ञापनों में शामिल ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और परिजनों ने पुलिस जांच की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। पूरे क्षेत्र में भावेश की सुरक्षित बरामदगी की मांग तेज होती जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

भावेश नामक 5 वर्षीय बालक निमोद गांव के हिंगलाज माता मंदिर परिसर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। घटना के बाद से पुलिस, प्रशासन और विभिन्न जांच एजेंसियां लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।ड्रोन, डॉग स्क्वाड, साइबर सेल और पुलिस की विशेष टीमों को भी जांच में लगाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।

आज विशाल विरोध प्रदर्शन

गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर और प्रशासन के खिलाफ विरोघ प्रदर्शन करने जा रहे है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

  • भावेश को जल्द से जल्द खोजा जाए।
  • मामले की उच्च स्तरीय जांच हो।
  • संदिग्धों से सख्त पूछताछ की जाए।
  • जांच की प्रगति सार्वजनिक की जाए।
  • अतिरिक्त पुलिस और विशेष जांच दल लगाए जाएं।

प्रदर्शन से पूर्व आक्रोशित ग्रामीण न्याय की मांग करते रहे है। उन्होने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

भावेश को लेकर ग्रामीणों का प्रशासन पर बढ़ा दबाव ,पुलिस जांच में क्या-क्या हुआ?

पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।मुख्य जांच बिंदु:

  • 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
  • हिंगलाज माता मंदिर क्षेत्र का मोबाइल टावर डंप डेटा खंगाला गया।
  • साइबर सेल द्वारा संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ट्रैक किया जा रहा है।
  • तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है।
  • कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

जांच एजेंसियों ने घटना के समय मंदिर परिसर के आसपास सक्रिय मोबाइल फोनों की सूची भी तैयार की है।

तीन संदिग्धों पर जांच का फोकस

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र से तीन संदिग्ध व्यक्तियों के गायब होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस की विशेष टीमें इन व्यक्तियों की गतिविधियों और संभावित भूमिका की जांच कर रही हैं।हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।उनका कहना है कि यदि तय समय में भावेश का सुराग नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैशटैग

#भावेश_को_ढूंढो

#JusticeForBhavesh

#FindBhavesh

#NeemKaThanaNews

#RajasthanNews

#BreakingNews

#NimodVillage

#MissingChildCase

#TrendingNews

#BhaveshMissingCase

निष्कर्ष

भावेश के लापता होने का मामला अब पूरे क्षेत्र की चिंता का विषय बन चुका है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, परिवार और ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *