Breaking News Today 13 June 2026: 9 जुलाई को दफनाए जाएंगे खामेनेई, इस दिन से शुरू होगा अंतिम संस्कार कार्यक्रम – India.Com
Today’s Breaking News: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. यहां पाकिस्तान ने 27 जुलाई को विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है. स्थानीय लोग इन चुनावों का विरोध कर रहे हैं. ये लोग इलाके में बढ़ती महंगाई, चुनाव से जुड़े विवादित इंतजाम और सिस्टम पर इस्लामाबाद की दखल और शासन-व्यवस्था संभालने के खिलाफ हैं. इन मुद्दों से बढ़ती नाराजगी ने मिलकर हालात को अस्थिर बना दिया है. इन विरोध-प्रदर्शनों में पुलिस और सेना के साथ हुए संघर्ष में 16 लोगों की मौत हो गई.
दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में एक बार फिर डील फाइनल होने के संकेत मिले हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच समझौते का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो चुका है. दोनों देश समझौतों की शर्तों पर सहमत हैं.
इसके अलावा देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और मनोरंजन जगत में दिन भर हुई हर हलचल को अब आप एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं. India.com के साथ बने रहें और समय-समय पर पेज को रिफ्रेश करते रहें. जैसे ही आप पेज को स्क्रॉल करेंगे आपको पूरे दिन की सभी बड़ी खबरें पढ़ने को मिलती जाएंगी.
चंडीगढ़: सेंट्रल फ़ोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (CFSL) की टीम चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित उस मेडिकल स्टोर पर पहुंची है, जहां अज्ञात लोगों ने कई राउंड गोलियां चलाई थीं. पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद हैं.
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 9 जुलाई को किया जाएगा. उन्हें ईरान के पवित्र शहर मशहद में दफनाया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंच सकते हैं.
Today’s Breaking News Live Updates: TMC का साथ छोड़ने वाले 19 सांसदों पर बोले कल्याण बनर्जी, ‘उन लोगों को अब छोड़िए, जो करना है वो करें. उन्हें BJP के संरक्षण में रहना है.’
#WATCH | Kolkata | On 19 TMC MPs to meet Lok Sabha Speaker, TMC MP Kalyan Banerjee says, "Let them do what they want. They will have to live under the shelter of the BJP. All this is a ploy. They cite the reason as development of their constituencies, but those who cannot even… pic.twitter.com/sOfWdeGdve
— ANI (@ANI) June 13, 2026
Today’s Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे पर रवाना. वह इस दौरान इवियान में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.
#WATCH | PM Modi embarks on an official visit to France and Slovakia; to attend the G7 Summit in Evian
(Video source: DD) pic.twitter.com/FA3V6zwaY9
— ANI (@ANI) June 13, 2026
Today’s Breaking News Live Updates: अयोध्या में आज राम मंदिर निर्माण समिति की अहम बैठक होगी.
Today’s Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस और स्लोवाकिया के दौरे के लिए रवाना होंगे.
Today’s Breaking News Live Updates: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच एक बार फिर शांति की उम्मीद जगी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि दोनों पक्ष समझौते के करीब हैं और इसका अंतिम ड्राफ्ट तैयार हो चुका है.
Today’s Breaking News Live Updates: नमस्कार! शनिवार 13 जून को हो रही सभी बड़ी घटनाओं की जानकारी के लिए बनी इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. यहां जुड़े रहिए हमारे साथ…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED
