हाईवा की टक्कर से दो बिजली पोल टूटने को लेकर एफआईआर दर्ज – Dainik Bhaskar
भास्कर न्यूज | रीगा
रीगा विद्युत पावर सब स्टेशन बगही में कार्यरत मानव बल मुकेश ठाकुर की सूचना पर कनीय विद्युत अभियंता जयप्रकाश गुप्ता ने थाना में आवेदन दिया। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। जयप्रकाश गुप्ता ने आवेदन में बताया है कि रीगा गांव निवासी भोला मंडल के घर के सामने अनियंत्रित हाईवा ने टक्कर मार दी। टक्कर से दो सीमेंट के पोल टूटकर गिर गए। हाईवा चालक की लापरवाही से रीगा गांव की बिजली सेवा बाधित हो गई। हाईवा का नंबर बीआर01जीबी 9716 है। टक्कर से नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 26,987 रुपए का नुकसान हुआ है। सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
